Canada के दो नागरिकों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि

0
367
APN News Live Update
Omicron

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। Omicron वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला यह वेरिएंट अब कई देशों में पहुंच चुका है। यह वायरस इज़राइल, हॉंग कॉंग, कनाडा, इजिप्त और बेल्जियम में पहुंच चुका है। कनाडा में यात्रियों पर कड़ी सख्ती के बाद भी वायरस वहा पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका से कनाडा पहुंचे 2 यात्रियों में Omicron वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

Omicorn वेरिएंट गंभीर बीमारी का बन सकता है कारण

डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन  ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।

बता दें कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए Africa, Botswana, Zimbabwe, Namibia, Lesotho, Eswatini, Mozambique, और Malawi  ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है। इस सूची में यूएस भी शामिल है।  फ्लाइट बैन को लेकर डब्ल्यूएचओ ने निंदा की है। संगठन ने कहा  कि इससे द. अफ्रीका में रहने वालों के आजीविका पर असर पड़ेगा।

Canada ने दिखाई सख्ती

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नाया वेरिएंट B.1.1529 मिला है, जिसे Omicron  नाम गया है। नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

South Africa से Netherland जा रही फ्लाइट में 15 यात्रियों में मिला Omicron Variant, इज़राइल पहुंचा वायरस

South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicorn नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here