अदालत के फैसले के बाद राहुल को याद आए ‘गांधी’, कहा- सत्य ही मेरा भगवान है

0
71
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: 2019 के एक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 2 साल की जेल हुई है। हालांकि, राहुल को इस फैसले को चुनौती देने के लिए 30 दिन की मोहलत दी गई है। दरअसल राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में कहा था कि सभी चोरों के नाम में मोदी ही क्यों होता है? पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ ये केस किया था। अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को याद किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे: प्रियंका गांधी

वहीं अब उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ” “डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।” उन्होंने आगे लिखा, “सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here