Ramadan 2023: 22 मार्च को नहीं नजर आया रमजान का चांद, जानें भारत में कब से शुरू होंगे रोजे

0
105
Ramadan 2023
Ramadan 2023

Ramadan 2023: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना होता है। इसकी शुरुआत चांद देखने के बाद होती है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।

Ramadan 2023: इस दिन से शुरू होंगे रोजे

रमजान चांद दिखने पर शुरू होता है और अगले दिन से रोजा रखा जाता है। लेकिन इस बार 22 मार्च को रमजान का चांद नजर नहीं आया। इसलिए 23 मार्च को रोजा नहीं रखा गया। अगर आज यानी गुरुवार को चांद दिख जाएगा तो कल (24 मार्च) से रोजा की शुरुआत होगी।

Ramadan 2023
Ramadan 2023

आखिर क्यों रखा जाता है एक महीने का रोजा

रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का उल्लेख किया गया था। इसी के बाद से ही इस्लाम में महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू हो गई थी। रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के अनुसार काफी पाक है। इसमें सभी को पूरे एक महीने का रोजा रखना होता है। लेकिन बच्चे, बूढ़े, गर्भवती और बीमार व्यक्ति को रमजान न करने की छूट होती है।

FPB6sS5WQAYH4F ?format=jpg&name=small

क्या है सहरी और इफ्तार

रमजान माह में सूरज उगने से पहले खाना खाया जाता है, जिसे सहरी कहते हैं। सहरी के बाद दिन भर रोजा (व्रत) रखा जाता है। इसके बाद शाम को सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ते हैं और रोजा खोलते हैं। इसे इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार में सभी अपनी जरूरत के अनुसार पकवान बनाकर खाते हैं।

यह भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

Chaitra Navratri 2023: अगर नवरात्रि में रख रहे हैं उपवास, तो इस व्रत चार्ट को जरूर करें फॉलो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here