Navratri 2021: आज महाष्टमी महागौरी की होती है पूजा, जानें पूजन विधि और मंत्र

0
402
Navratri 2021
आज महागौरी की होती है पूजा

Navratri 2021: माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए यह महागौरी कहलाईं। कहते है जो स्त्री मां की पूजा भक्ति भाव सहित करती हैं उनके सुहाग की रक्षा देवी स्वंय करती हैं।

नवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार महिषासुर नाम का एक राक्षस था जो ब्रह्मा जी का बड़ा भक्त था। उसने अपने तप से ब्रह्माजी को प्रसन्न करके एक वरदान प्राप्त कर लिया। वरदान में उसे कोई देव, दानव या पृथ्वी पर रहने वाला कोई मनुष्य  मार ना पाए। वरदान प्राप्त करते ही वह बहुत निर्दयी हो गया और तीनो लोकों में आतंक माचने लगा। उसके आतंक से परेशान होकर देवी-देवताओं ने  ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ मिलकर माँ शक्ति के रूप में दुर्गा को जन्म दिया। माँ दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भयंकर युद्ध हुआ और दसवें दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया। इस दिन को अच्छाई पर बुराई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

MAA DURGA

मंत्र

मंत्र-श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

मां महागौरी पूजन विधि (Maa Mahagauri Pujan Vidhi)

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें। फिर विधि-विधान से मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा करें। मां की अराधना महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥ का जप करके की जाती है। माता महागौरी को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं। 

यह भी पढ़ें: Navratri 2021: Narsinghpur में मां दुर्गा की हंसती हुई प्रतिमा ने लोगों को किया मोहित, Social Media पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

तस्वीरों में देखें Navratri का उत्सव, दुर्गा पूजा पंडाल और प्रतिमाओं की ये तस्वीरें हो रहीं जमकर वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here