Chaitra Navratri 2023: अगर नवरात्रि में रख रहे हैं उपवास, तो इस व्रत चार्ट को जरूर करें फॉलो

0
297
Chaitra Navratri 2023
Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इन पावन 9 दिनों में देवी मां के स्‍वरूपों की पूरी श्रद्धा भक्‍ति और विधिविधान के साथ देवी मां की पूजा की जाती है। नवरात्र में अक्सर ठीक से खान-पान का ख्याल न रखने के कारण शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोग तो समझ ही नहीं पाते हैं कि व्रत के सयम क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? ऐसे में शरीर को भरपूर एनर्जी मिले और वजन भी कंट्रोल में रहे इसके लिये ये व्रत चार्ट जरूर फॉलो करें।

Chaitra Navratri 2023: इन बातों का रखें ध्यान

व्रत में लोग आलू खाना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि आलू से कई तरह की डिश बनती हैं। जैसे की आलू टिक्की, चिप्स, पकौड़ा आदि। आलू आसानी से घर में उपलब्ध रहता है साथ में सस्ता भी होता है। पर आलू में भारी मात्रा में शुगर और फैट पाया जाता है जिससे वजन जल्दी बढ़ता है। इसमें समान्य मात्रा में कार्बोहाइडेट पाया जाता है।

कार्बोहाइडेट आसानी से पच जाता है जिससे आप को बार बार भूख लगती है। बार बार खाने से वजन बढ़ता है। समान्य कार्बोहाइडेट लेने से बचना चाहिए। तले हुए पर्दाथ में भी कार्बोहाइडेट पाया जाता है। इस दौरान लोग मीठा काफी खाते हैं इससे भी बचना जरूरी है। मीठे की जगह आप शहद या गुण का प्रयोग कर सकती हैं।

Chaitra Navratri 2023
Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023: इस व्रत चार्ट को करें फॉलो

  • सुबह एक गिलास दूध 50 ग्राम नट्स, जैसे बादाम, मखाना, अखरोट
  • ग्यारह बजे, लस्सी या नारियल पानी
  • दोपहर दो बजे खीरा, फल रायता और साबूदाना की खिचड़ी
  • शाम पांच बजे फ्रूट चाट या मिक्स फ्रूट चाट
  • रात आठ बजे पनीर चाट या पनीर की सब्जी का सेवन करें

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here