प्यार के लिए लोग अक्सर कुर्बानी देते हैं,ऐसी ही कुर्बानी जापान की राजकुमारी  माको ने अपने प्यार के लिए दी है। जापान की राजकुमारी  माको ने अपना राज पाठ त्याग एक आम लड़के को अपना जीवनसाथी चुन घर बसा लिया है। राजकुमारी  माको जापान के राजा अकिहितो की सबसे बड़ी पोती हैं। माको ने पेशे से टूरिज्म गाइड कोमूरो से शादी कर ली है। मीडिया के मुताबिक माको से कोमूरो की मुलाकात करीब 5 साल पहले टोक्यो के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उसे  कोमूरो का व्यवहार इतना पसंद आया था कि वह पहली नजर में उसे दिल दे बैठी थीं। इसके बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हो गया था और अब जाकर दोनों ने शादी कर ली।

आपको बता दें कि जापान की रॉयल फैमिली का यह नियम है कि परिवार का कोई भी मेंबर आम व्यक्ति से रिलेशन नहीं बना सकता। ऐसा करने पर उससे रॉयल फैमिली से बेदखल कर दिया जाता है। इसी के चलते ऐशो-आराम की जिंदगी गुजारने वाली माको अब रॉयल फैमिली की सदस्य नहीं रहीं। एक आम आदमी से शादी कर अब वे जापान की  ख़ास नागरिक से  एक आम नागरिक बन चुकी हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि शुरुआती कुछ सालों तक माको की रॉयल फैमिली को इनके रिलेशन के बार में पता नहीं था। इस बात का खुलासा अब भी नहीं हो सका है कि रॉयल फैमिली को राजकुमारी  माको का यह फैसला पसंद था या नहीं, क्योंकि माको और कोमूरो की शादी कल सीक्रेट तरीके से हुई है। माको की शादी में वह चकाचौंध नहीं थी, जो आमतौर पर रॉयल फैमिलीज में हुआ करती है। 25 साल की राजकुमारी  माको ने टोक्यो के इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और वो अब भी ऑस्ट्रिया में पढ़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here