Kushinagar विकास के नए रनवे से उड़ान को तैयार, 26 नवंबर से दिल्ली के लिए Spice Jet शुरू करेगा पहली यात्री हवाई सेवा

0
250
Kushinagar International Airport
Kushinagar International Airport

Kushinagar विकास के नए रनवे से उड़ान को तैयार है। 26 नवंबर यानी शुक्रवार से कुशीनगर और दिल्ली के बीच पहली यात्री हवाई सेवा शुरू होगी। वहीं, अगले माह से कोलकाता और मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बता दें कि जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय उड़ानें भी इस एयरपोर्ट से शुरू होंगी। इस बाबत विमानन कंपनियां सर्वे कर रही हैं।

कुशीनगर से दिल्ली के लिए सेवा

पहली पैसेंजर फ्लाइट दिल्ली और कुशीनगर के बीच होगी, इससे दिल्ली की यात्रा महज डेढ़ से दो घण्टे में पूरी हो जाएगी। विमानन सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइस जेट का जहाज दिन में 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:35 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। कुशीनगर से दिल्ली की फ्लाइट 1:55 पर टेकऑफ होगी और लैंडिंग 3:55 बजे होगी। दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।

कुशीनगर से कोलकाता, कुशीनगर से मुंबई

दिसम्बर में कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी हवाई सेवा प्रारम्भ हो जाएगी, इसके लिए भी स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूर शेड्यूल जारी कर दिया है। कोलकाता के लिए 17 दिसम्बर और मुंबई के लिए 18 दिसम्बर से फ्लाइट शुरू होंगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसम्बर को दोपहर में 1:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर दोपहर बाद 3:20 बजे कुशीनगर पहुंचेगा। जबकि 3:40 बजे कुशीनगर से उड़ान भरकर कोलकाता वापसी शाम 5:15 बजे होगी।

कुशीनगर-मुंबई के बीच हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के लिए होगी। 18 दिसम्बर को मुंबई से स्पाइस जेट की कुशीनगर के लिए पहली फ्लाइट 12:10 बजे से उड़ान भरकर दोपहर बाद 2:25 बजे पहुंचेगी। कुशीनगर से मुंबई की वापसी उड़ान दोपहर बाद 3 बजे से होगी,वापसी की फ्लाइट शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। कुशीनगर व मुंबई के बीच उड़ान की सुविधा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को उपलब्ध होगी।

कुशीनगर का एयरपोर्ट प्रदेश का तीसरा फंक्शनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। घरेलू उड़ान शुक्रवार से शुरू हो रही है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए भी ज्यादा देर नहीं है।

यह भी पढ़ें: Spicejet की 31 अक्टूबर से 28 नई घरेलू उड़ानें, Kushinagar-Delhi के लिए बुकिंग शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here