Indians In Ukraine: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को Hungary और Romania से होते हुए सरकार लेकर आएगी भारत, कहा- गाड़ी पर तिरंगा लगा होना अनिवार्य है

0
349
Indians In Ukraine
Indians In Ukraine

Indians In Ukraine: रूस ने 24 फरवरी को अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया था। हमले में अब तक 178 नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 से अधिक लोग जख्मी हैं। यूक्रेन के लोग अपना घर बार छोड़कर पोलैंड (Poland) से होते हुए अन्य देशों में शरण ले रहे हैं। युद्ध वाले देश में 18,000 भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। इसमें से अधिकतर छात्र MBBS की पढ़ाई करने गए हैं। कई लोगों को भारत सरकार वापस लेकर आई है। पर यूक्रेन के एयरस्पेस के बंद होने के कारण कीव की फ्लाइट रद्द हो गई हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर भी हमले हो रहे हैं। ऐसे में वहां पर फंसे भारतीयों के परिजन परेशान हैं और भारत सरकार से बचाव की गुहार लगा रहे हैं।

Indians In Ukraine: भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

Indians In Ukraine
Indians In Ukraine

सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को निकालने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। हंग्री और रोमानिया से होते हुए सरकार छात्रों को स्वदेश लेकर आएगी। Budapest भारतीय दूतावस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, यूक्रेन में फंसे अपनों के लिए देशवासियो को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम उनकी सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं।

बता दें कि Indian Medical Council ने भी पीएम को पत्र लिख यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने की गुहार लगाई है। काउंसिल का कहना है कि वहां पर फंसे छात्रों को निकालने के लिए केंद्र सरकार जल्द व्यवस्था करे।

Indians In Ukraine
Indians In Ukraine

Indians In Ukraine: गाड़ी पर तिरंगा लगाना अनिवार्य

Indians In Ukraine
Indians In Ukraine

सरकार ने सख्त लहजे में कहा कि यूक्रेन से होते हुए हंग्री और रोमानिया जा रहे छात्रों की गाड़ी पर भारतीय तिरंगा अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। मिली खबर के अनुसार छात्रों को लाने के लिए आज रात 2 बजे फ्लाइट हंग्री पहुंचेगी।

यूक्रेन में भारतीय अफसर छात्रों को हंग्री तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही हंग्री में मौजूद दूतावास उन्हें भारत भेजने की तैयारी करेगा। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि छात्रों को यूक्रेन से भारत लाने का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। 26 फरवरी को CCS की बैठक होने वाली है जिसमें यूक्रेन-रूस पर चर्चा होगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here