Corona Case in India: देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 2,828 नए केस, एक दिन में 14 लोगों की मौत

देशभर में केरल, महाराष्ट्र , दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। केरल में सबसे अधिक 723 नए केस सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें 32 हुई हैं।

0
247
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Corona Case in India: भारत में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना से 14 लोगों की जान भी गई है। कल देश में 2,685 केस सामने आए थे। कल के मुकाबले आज कोरोना के मरीजों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। आज एक्टिव केस में 779 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17,087 हो गई है। देशभर में केरल, महाराष्ट्र , दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 442 मामले मिले हैं। संक्रमण दर 2.02 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं कल 445 केस कोरोना के मिले थे। एक्टिव केस की संख्या 1641 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना केस

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 227 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से 387 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल अब 1143 एक्टिव केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में और फरीदबाद में दर्ज किए गए हैं।

Corona Case in India
Corona Case in India

Corona Case in India: महाराष्ट्र में कोरोना केस

महाराष्ट्र में कोरोना के 529 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से 325 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल अब 2,772 एक्टिव केस हो गए हैं। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.09% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा केस मुंबई से सामने आए है। मुंबई में 330 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

केरल में कोरोना केस

केरल में सबसे अधिक 723 नए केस सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें 32 हुई हैं। वहीं कोरोना से 325 लोग ठीक भी हुए हैं। और एक्टिव केस का आंकड़ा 4,723 तक पहुंच गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here