Horoscope and Panchang: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग,तुला राशि के जातक कार्यालय में संभालेंगे अतिरिक्‍त कार्यभार

Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के लोगों का दिन आज घर के रखरखाव और सजावट में बितेगा। खर्चों की अधिकता थोड़ा परेशान करेगी। लेकिन समय रहते इसे ठीक कर लेंगे।

0
218
Astro Jyotish App News
Astro Jyotish App News

Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के जातकों को मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग, तुला राशि के जातक कार्यालय में संभालेंगे अतिरिक्‍त कार्यभार ।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 29 मई 22 का पंचांग

तिथिचतुदर्शी 
नक्षत्रकृतिका 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वाररविवार   
सूर्यवृष 
सूर्योदय05:45 एएम 
सूर्यास्‍त07:03 पीएम 
चंद्रमामेष राशि 
राहूकाल05:45 से 07:03 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
विजय मुहूर्त11:57 से 12:45 पीएम तक 
दिशा शूलपश्चिम दिशा 

Horoscope and Panchang: जानें मेष से लेकर सिंह राशि तक क्‍या बोलते हैं सितारे ?

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

मेष:मेष राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। घरेलू काम आज समय से निपटा लेंगे।शेष दिन मनोरंजन और सैरसपाटे में गुजरेगा ।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों की आज घर के सदस्‍यों से नोकझोंक हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और गुस्‍से को हावी न होने दें। शाम का वक्‍त बच्‍चों के साथ बिताएंगे।

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों का दिन आज घर के रखरखाव और सजावट में बीतेगा।खर्चों की अधिकता थोड़ा परेशान करेगी। लेकिन समय रहते इसे ठीक कर लेंगे।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के जीवन में पिछले कई दिनों से चली आ रही दिक्‍कतें ,खत्‍म होंगीं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भविष्‍य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज कारोबार की चिंता सताएगी। वाणी पर संयम रखें। अपनों बड़ों से बात करते समय शिष्‍टाचार का ध्‍यान रखें।

Horoscope and Panchang: जानें कन्‍या से लेकर मीन राशि का हाल

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातक आज अतिथि आगमन से खुश रहेंगे। घर में बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। आज हर काम के बन जाने से अच्‍छा महसूस होगा।

तुला: तुला राशि के लोग आज सुदूर यात्रा की तैयारी करेंगे। युवाओं को कार्यालय में अतिरिक्‍त कार्यभार भी सौंपा जा सकता है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखेें।

वृश्चिक: इस राशि के जातक आज मांगलिक समारोह में भाग लेंगे। उत्‍तम खानपान और भोजन मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्‍लान बना सकते हैं।

धनु: धनु राशि के लोग आज संयमित रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से धन लाभ के योग बने हुए हैं।

मकर: विवाह योग्‍य जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से परेशान न हों, घरेलू कार्यों में खर्च अधिक होगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज सुखद समाचार मिलेगा। बीते दिनों से चली आ रही समस्‍याओं का निदान होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन: मीन राशि के लोगों को आज धन संबंधी दिक्‍कतें थोड़ा परेशान कर सकती हैं। दिनभर सामाजिक कार्यों में शिरकत करने से व्‍यस्‍तता अधिक रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here