Horoscope and Panchang: कर्क राशि के जातकों के लंबित काम होंगे पूरे, सिंह राशि के जातक सैर-सपाटे पर जाएंगे

Horoscope and Panchang: वृश्चिक राशि के लोगों को आज भविष्‍य की चिंता सताएगी। कार्यालय में सभी जरूरी काम समय से पूरा कर लेने पर अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

0
121
Horoscope and Panchang: jaaniye aaj ka rashiphal
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के जातकों के लंबित काम होंगे पूरे, सिंह राशि के जातक सैर-सपाटे पर जाएंगे।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां देखिये 24 मई 22 का पंचाग

तिथिनवमी 
नक्षत्रपूर्व भाद्रपद 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारमंगलवार   
सूर्यवृष 
सूर्योदय05:00 एएम 
सूर्यास्‍त06:40 पीएम 
चंद्रमाकुंभ राशि 
राहूकाल03:44 से 05:27 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
विजय मुहूर्त11:51 से 12:46 पीएम तक 
दिशा शूलउत्‍तर दिशा 

Horoscope and Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों के आज अभिभावकों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। अनावश्‍यक बोलने से बचें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य में क्रमिक सुधार होगा। पिछले काफी दिनों से अटके कार्य को टालें नहीं, समय पर पूरा करें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यालय में किसी अहम पद पर नियुक्ति हो सकती है।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज कुछ नया करने का अवसर प्राप्‍त होगा।पिछले काफी समय से चले आ रहे लंबित काम पूरे होंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज बाहर सैर-सपाटा करने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा करें, घर के रखरखाव संबंधी कामों में खर्च हो सकता है।

कन्‍या: व्‍यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें, कोर्ट में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का खास ध्‍यान रखें। व्‍यर्थ के खर्च करने से बचें।

Horoscope and Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के लोगों को कुछ अलग करने का मौका मिलेगा।घर पर मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होगी। पिता समान व्‍यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज अपने जरूरी कार्य पूरे करेंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को आज भविष्‍य की चिंता सताएगी। कार्यालय में सभी जरूरी काम समय से पूरा कर लेने पर अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज शुभ सूचना मिलेगी। छात्रों की रुचि पढ़ाई में बढ़ेगी। किसी जरूरी काम के पूरा होने से मन शांत रहेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों का दिन भी मिलाजुला रहेगा। घर पर किसी बड़े से बहस न हो। इस बात का पूरा ख्‍याल रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्‍त के लिए दिन अच्‍छा है।

मकर: मकर राशि के जातकों को कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य का बेहद ध्‍यान रखें, पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्‍ट करने को मिलेंगे।

मीन: मीन राशि के जातकों का मन शांत रहेगा।कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूूमने की योजना बनाएंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here