Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के लोग करेंगे यात्रा,Positive Energy से भरपूर रहेंगे तुला राशि के जातक

Horoscope and Panchang:मेष राशि के लोगों को आज कार्यालय में काम अधिक रहेगा। कुछ घरेलू समस्‍याओं के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आप हर समस्‍या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे।

0
187
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:  हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातकों के पूरे होंगे काम, सिंह राशि के जातक को मिलेगी शुभ सूचना।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 25 मई 2022 का पंचांग

तिथिदशमी 
नक्षत्रउत्‍तर भाद्रपद 
पक्षकृष्‍ण पक्ष 
वारबुधवार   
सूर्यवृष 
सूर्योदय05:20 एएम 
सूर्यास्‍त06:35 पीएम 
चंद्रमामीन राशि 
राहूकाल12:18 से 02:01 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
विजय मुहूर्त02:36 से 03:31 पीएम तक 
दिशा शूलउत्‍तर दिशा 

Horoscope and Panchang: जानें मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के लोगों को आज कार्यालय में काम अधिक रहेगा। कुछ घरेलू समस्‍याओं के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आप हर समस्‍या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बात को दूसरों तक समझाने में सफल रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। थोड़े प्‍यार और सदभाव के वातावरण में काम को पूरा करना चाहेंगे।

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों को आज सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वरिष्‍ठ जनों का सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र की मदद से काम पूरा कर पाएंगे।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है।मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज पहले की तुलना में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।आज किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्‍न रहेगा।

न्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को आज कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने कार्यों को बड़े ही सफलतापूर्वक तरीके से पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Horoscope and Panchang: जानें तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है।आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। लवमेट्स के बीच आपसी विश्वास में कुछ कमी रहेगी। हालांकि आप बातचीत के द्वारा इसे सुलझा लेंगे।

वृश्चिक: अनुभव की कमी के कारण आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।हर काम को गंभीरता के साथ पूरा करेंगे।

धनु: धनु राशि के छात्रों को आज अपना फोकस पढ़ाई पर करना होगा। बेहतर रिजल्‍ट लाने के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी होगी।

मकर: मकर राशि के लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखना होगा। बेवजह के तनाव लेने से बचें। महिलाओं का सम्‍मान करना सीखें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज दौड़भाग अधिक करनी पड़ेगी, कोर्ट में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्‍मीद है। बड़ों से बात करते हुए वाणी संयमित रखें।

मीन:मीन राशि के लोगों को नेत्र संबंधी दिक्‍कत सताएगी।विद्यार्थी अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here