एनआईए ने एक बड़ी कामयाबी पाते हुए लश्कर के आतंकी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी पूर्ण रूप से यह पुख्ता नहीं हो पाया है कि वो लश्कर का आतंकी है। एनआईए ने कुछ सबूतों के आधार पर उस संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। केन्द्रीय जांच एजेंसी की टीम ने गोपालगंज शहर के जादोपुर चौक से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है।  ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एनआईए टीम 3 दिन से एजेंट्स पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी राजा गोपालगंज की स्टूडेंट यूनियन में कांग्रेस का लीडर था और 5 साल से राजनीति में एक्टिव था। दबोचा गया एजेंट का नाम धन्नू राजा उर्फ बेदार बख्त बताया गया है। वह शहर के सरेया वार्ड नंबर एक मोहल्ले में अपने मामा के घर रहता था।

अधिकारियों के मुताबिक राजा पर कुछ एलईटी आतंकवादियों के साथ लगातार संपर्क में रहने का संदेह है। आइबी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एनआइए ने धन्नु को गिरफ्तार किया और उसे लेकर दिल्ली चली गयी है। एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी ने एक मामले में वाराणसी से लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट अब्दुल नईम शेख को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में धन्नू राजा उर्फ बेदार बख्स का नाम सामने आया था।

धन्नु राजा कमला राय कॉलेज में ग्रेजुएशन में साइंस सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। मामा के घर छपरा में रहकर पढ़ाई करता था।  फैमिली का कहना है कि राजा को साजिश के तहत फंसाया गया है। वह बेगुनाह है। एनआईए के पकड़े जाने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है। एसपी ने धन्नू राजा की गिरफ्तारी के बाद जिले के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here