APN News Live Updates: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें! चंडीगढ़ पुलिस ने जब्त किए महिला कोच के कपड़े

0
110
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित महिला कोच के वकील दीपांशु बंसल का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के कपड़े (हिरासत में) ले लिए हैं, जो उसने घटना के दिन पहने थे और एफआईआर में धारा 509 भी जोड़ी गई है। बता दें कि छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उमड़ा भारी जोश, कड़ाके की ठंड में भी शर्टलेस होकर नाचने लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता, देखें Video…

Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में है। आज यात्रा की शुरूआत करनाल से शुरू हुई। लेकिन यात्रा में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कड़ाके की ठंड में लोगों को बिना शर्ट के नाचते हुए देखा गया। घने कोहरे और कम तापमान में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शर्टलेस देखा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें विस्तार से…

” जहर दे दोगे तो…”, Akhilesh Yadav ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इसकी जानकारी सपा ने अपनी ट्विटर हैंडल से भी दी है। अखिलेश के पहुंचते ही वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनके लिए चाय मंगाने की बात की। पढ़ें विस्तार से…

50 दिनों में 3200 किमी का शानदार सफर, 13 जनवरी को पीएम मोदी लग्जरी क्रूज ‘Ganga Vilas’ को दिखाएंगे हरी झंडी

Ganga Vilas
Ganga Vilas

Ganga Vilas: पीएम मोदी 13 जनवरी को वाराणसी में दुनिया की सबसे लंबी क्रूज का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों में 27 नदियों से होकर 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। सोनोवाल ने कहा, “एमवी गंगा विलास क्रूज देश में नदी पर्यटन की विशाल क्षमता को खोलने की दिशा में एक कदम है। पढ़ें विस्तार से…

“पता था अंजलि कार के नीचे फंसी है, फिर भी नहीं…”, कंझावला केस में आरोपियों का कबूलनामा

Kanjhawala Case

Kanjhawala Case: कंझावला मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि कार के नीचे अंजलि फंसी है। लेकिन डर के मारे वो गाड़ी चलाते रहे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पता था कि अगर उन्होंने कार रोकी और महिला को बचाया तो उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपियों ने बताया कि वे बेहद डर गए थे इसलिए गाड़ी चलाते रहे। पढ़ें विस्तार से…

Himachal Pradesh में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट..

sukhwinder singh sukhu
sukhwinder singh sukhu

Himachal Pradesh Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में आज 8 जनवरी को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आज 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। यह समारोह शिमला में राजभवन में आयोजित किया गया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुक्खू को सीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। पढ़ें विस्तार से…

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी अनुसार पुंछ जिले में LoC के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर कर दिए गए। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है, इलाके को घेर लिया गया है। पढ़ें विस्तार से...

Pakistan Crisis: आसमान छू रहे चिकन-रोटी के दाम, जानें क्यों हुई पड़ोसी की अर्थव्यवस्था धड़ाम?

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis

Pakistan Crisis: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है। संकट इतना बुरा है कि पड़ोसी देश ने अमेरिका में अपनी दूतावास की संपत्ति को बिक्री के लिए रख दिया है। इतना ही नहीं, ऊर्जा संरक्षण के लिए शॉपिंग मॉल, शादी के हॉल, रेस्तरां और बाजारों को जल्दी बंद करने का निर्देश दिया है। जबकि देश की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से अच्छी स्थिति में नहीं है, सकल घरेलू उत्पाद में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: शीतलहर और कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दो दिन और परेशान करेगी सर्दी

Weather Update top news today

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम जारी है।ठिठुरन और गलन बढ़ने से लोग परेशान हैं।मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन और ठंड परेशान करेगी।लगातार गिरते तापमान और कोहरे का असर जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है। दृश्‍यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here