Weather Update: शीतलहर और कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दो दिन और परेशान करेगी सर्दी

Weather Update: लगातार गिरते तापमान और कोहरे का असर जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है। दृश्‍यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

0
60
Weather Update top news today

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम जारी है।ठिठुरन और गलन बढ़ने से लोग परेशान हैं।मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन और ठंड परेशान करेगी।लगातार गिरते तापमान और कोहरे का असर जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है। दृश्‍यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।इस वर्ष की शुरुआत से लगातार ठंड के रिकॉर्ड टूट रहे हैं।पिछले सप्‍ताह ही दिल्‍ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन देखा गया।

Weather Update hindi news today.
Weather Update.

Weather Update: पालम में तापमान सबसे कम

मौसम विभाग के अनुसार पालम में तापमान कम दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।आईएमडी के अनुसार दो से तीन दिन के बाद हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा।इसके बाद ही ठंड में मामूली बदलाव देखने को मिलेगा।इसकी वजह से तापमान में हल्‍का इजाफा होने की संभावना है।हालांकि आज यानी रविवार को भी शीतलहर चलने के आसार हैं।

Weather Update: कोहरे का असर, रेल और विमान यातायात प्रभावित

कोहरे की चादर में लिपटे पूरे उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है।इसका असर अब यातायात सेवाओं पर दिखने लगा है।जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में करीब 32 विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।दूसरी तरफ करीब 58 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चलीं।घने कोहरे की वजह से दृश्‍यता प्रभावित हो रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here