Himachal Pradesh में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट..

0
137
Himachal Pradesh Cabinet Expansion

Himachal Pradesh Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश में आज 8 जनवरी को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आज 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। यह समारोह शिमला में राजभवन में आयोजित किया गया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुक्खू को सीएम पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है। चुनाव में जीत हासिल करने के लगभग 1 महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

Himachal Pradesh Cabinet Expansion: 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • शिलाई से 6 बार के विधायक- हर्षवर्धन चौहान
  • जुब्बल-कोटखाई से 4 बार विधायक- रोहित ठाकुर
  • शिमला ग्रामिण से विधायक और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे- विक्रमादित्य सिंह
  • किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर- जगत सिंह नेगी
  • कांगड़ा के जवाली से- चंदर कुमार
  • कुसुमपट्टी से विधायक- अनिरुद्ध सिंह

कांग्रेस को कितनी मिली थी सीट

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटें है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटें लाना जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने यहां से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी के खाते में केवल 25 सीटें ही आईं। साथ ही अन्य को 3 सीटें मिली। केजरीवाल की पार्टी हिमाचल प्रदेश में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वहीं हिमाचल प्रदेश की जनता ने इस बार के चुनाव में भी यह साबित कर दिया कि वह एक पार्टी को लगातार दो बार चुनाव जीतने नहीं देगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here