Himachal Pradesh Election Result 2022: मंडी से बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा ने दर्ज की जीत, जानें अन्य ‘हॉटसीट’ का हाल

0
238
Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की बीच मुकाबला हुआ जबरदस्त, जानें क्या है 'हॉटसीट' का हाल?
Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की बीच मुकाबला हुआ जबरदस्त, जानें क्या है 'हॉटसीट' का हाल?

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के वोटों की गिनती जारी है। इस बार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। हालांकि, अब तक मिले रुझानों में बीजेपी आगे बढ़ती नजर आ रही है। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं जिसमें बीजेपी के पास 31 और कांग्रेस के पास 30 सीटें हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता अब भी बंद नजर आ रहा है।

Himachal Pradesh Election Result 2022: आज कई बड़े चेहरों के किस्मत का फैसला

चुनाव में सभी पार्टियों ने कई बड़े और दमदार चेहरों को मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार यानी आज 68 निर्वाचन क्षेत्रों के 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।

आपको बता दें, शुरुआती रुझानों के मुताबिक सिराज से सीएम जयराम ठाकुर आगे चल रहे हैं। साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अनुल शर्मा भी मंडी की सीट पर अपनी पकड़ बनाए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो हिमाचल की ऊना जिला के पांचों विधानसभा हलकों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सुखविंदर सिंह नादौन से और मुकेश अग्निहोत्री हरोली से लीड करते नजर आ रहे हैं। साथ ही ऊना से सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ से दविंदर कुमार आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी शिमला ग्रामिण से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

यहां जानें हॉटसीट का हाल

  • सिराज में जयराम ठाकुर 37007 वोटों के मार्जिन के साथ जीत हासिल कर चुके हैं।
  • मंडी से बीजेपी प्रत्याशी अनिल शर्मा 10,006 से अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह नादौन में 3885 सीटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
  • हरौली से मुकेश अग्निहोत्री 8,455 सीटों के मार्जिन के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
  • ऊना से सतपाल सिंह सत्ती कांग्रेस को 1,544 सीटों के मार्जिन से पछाड़ रहे हैं।
  • शिमला ग्रामिण से पूर्व सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी को 13,319 वोटों के मार्जिन से पछाड़ रहे हैं।
  • रामपुर से बीजेपी प्रत्याशी कॉल सिंह मात्र 143 वोटों के मार्जिन से पीछे हैं।
  • कांगड़ा से बीजेपी प्रत्याशी पवन कुमार काजल 13,173 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
Fjbb GHUcAE4692?format=jpg&name=small

जयराम ठाकुर

इस विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा नाम मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर हैं। सीएम जयराम ठाकुर की बेहतरीन छवि के कारण राज्य के लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि उनको एक बार फिर बीजोपी का चेहरा बनाया गया है। जयराम मंडी इलाके से संबंध रखते हैं, जिन्होंने एबीवीपी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से लेकर पार्टी अध्यक्ष पद तक की जिम्मेदारी निभाई है।

vikramaditya singh 1521123199

विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस की तरफ से इस देखें तो इस चुनाव में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह पर भी सबकी नजर रहेगी। वह पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वह इस चुनाव में शिमला ग्रामीण से ताल ठोक रहे हैं।

9k=

मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश में मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस का बड़ा नाम हैं। वह अभी नेता प्रतिपक्ष हैं। उनका राजनीतिक भविष्य भी इस बार इस चुनाव से तय होगा। वह हरोली सीट से अपना दावा ठोक रहे हैं।

27 04 2022 mla pawan kajal 1 22663397

पवन कुमार

एक और बड़ा नाम जिनकी जीत हार उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी, वो है पवन कुमार का। पवन कुमार पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार वो कांगड़ा सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे हैं।

2Q==

अनिल शर्मा

अनिल शर्मा भी इस विधानसभा में बड़ा नाम है और लोगों की निगाहें इन पर रहेंगी। अनिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। वह मंडी से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

Z

डॉक्टर राजन सुशांत

डॉक्टर राजन सुशांत को आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा नाम माना जा रहा है। वह बीजेपी की प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं। इस बार वह आप के टिकट पर फतेहपुर से ताल ठोक रहे हैं।

खबर की अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

Himachal Pradesh Election 2022 Result| Live Updates: हिमाचल प्रदेश में दिलचस्‍प हुई लड़ाई, कांग्रेस 33, भाजपा 32 पर आगे

Himachal Assembly Election Live Updates: हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here