Himachal Assembly Election Live Updates: हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0
225
Himachal Assembly Election Live Updates
Himachal Assembly Election Live Updates

Himachal Pradesh Elections 2022 Live Updates: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि हिमाचल की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान प्रकिया चलने वाली है। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बार कुल वोटरों की संख्या 55.07 लाख बताई जा रही है। इस साल 1.64 लाख नए वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। बता दें कि 2017 में 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी। 2017 में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी वहीं 21 सीटें कांग्रेस की झोली में गई थीं।

Himachal Pradesh Elections 2022 Live Updates: यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट….

  • हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 55% मतदान
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने 5 साल अच्छा काम किया। इसलिए, हमें विश्वास है कि जनता हमें एक बार फिर से आशीर्वाद देगी ताकि डबल इंजन की सरकार वापस आए।
  • हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% तक हुआ मतदान।
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। जेपी नड्डा ने कहा कि,”सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों में जोश है और वह जोश खत्म हो गया है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।”
  • हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% – लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से वोट डालने की अपील की। राहुल अपने ट्वीट में लिखा कि हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए, हिमाचल वोट करेगा रोज़गार के लिए, हिमाचल वोट करेगा ‘हर घर लक्ष्मी’ के लिए आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।
  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत उनके परिवार ने हमीरपुर एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
  • हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए मतदान अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कांगड़ा जिले के कुठेरा और फतेहपुर और चंबा जिले के मालियत और भरमौर के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचा।
  • कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य को आगे ले जाने और उसकी दशा बदलने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं है बल्कि राज्य के भविष्य के बारे में है। वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया और उनकी अनदेखी की।
FhVT45ZVIAA55 g
  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे व पार्टी विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोट डालने से पहले शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
  • हिमाचल प्रदेश के मंत्री और शिमला से बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने वोट डाला। उनका कहना है कि बीजेपी ट्रेंड के मुताबिक एक बार फिर सरकार बनाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके परिवार ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला।
  • हिमाचल प्रदेश में हो रहे मतदान को लेकर पीएम मोदी ने भी लोगों से अपील की है वह वोटिंग करने जरूर जाएं। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे राज्य में प्रचार किया था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें सफलता प्रदान करें, ताकि हमारा राज्य नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। हिमाचल बदलेगा
  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। हर कोई आज अपना वोट डालेगा और राज्य में नई सरकार बनाने के लिए सहयोग करेगा।
  • हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे विश्वास है कि लोग इस सरकार को दोहराना चाहते हैं। मुझे आज सुबह से शुभकामनाएं मिलने लगी हैं। मुझे कुछ समय पहले पीएम मोदी का संदेश मिला, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। मुझे खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हमीरपुर के एक बूथ मॉक पोलिंग की गई।
  • वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपने पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए आप चुनाव आयोग की ऑफिशियल साइट eci.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में जानकारी मिल जाएगी।
  • डी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई।
  • इस चुनाव में 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कांगड़ा जिले से खड़े हुए हैं। कांगड़ा जिले में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, कुल 91 प्रत्याशी यहां से खड़ें हुए हैं। सबसे कम प्रत्याशी लाहौल स्पीति से 3 खड़े हुए हैं।

पेज अपडेट जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here