Himachal Congress CM: हिमाचल प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, सीएम की रेस में ये नाम हैं आगे

0
221
Himachal Congress cm
Himachal Congress cm

Himachal Congress CM: साल 2022 भले ही कांग्रेस के लिए कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन साल का आखिरी महीना कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। हिमाचल में कांग्रेस ने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि कांग्रेस को 40 सीटें मिली है वहीं बीजेपी केवल 25 सीट पर ही कब्जा जमा पाई है। साथ ही 4 सीटें निर्दलीयों के खातों में आईं है। हालांकि ये सच है कि हर बार की तरह इस बार भी हिमाचल की जनता सरकार बदलने के फॉर्मूले पर कायम रही है।

भाजपा की हार पर सीएम जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने की बात कही है। साथ ही कहा कि आखिर बीजेपी क्यों हिमाचल में हार गई इस पर मंथन किया जाएगा। वहीं अब हर जगह यह चर्चा हो रही है कि आखिर कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन बनने वाला है। कांग्रेस किसे हिमाचल का सीएम बनाएगी इसे लेकर 3 नामों पर सबकी नजरें टिकी हुईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इनमें से किसी एक को सीएम बना सकती है।

Himachal Congress CM: कांग्रेस इन्हें बना सकती है सीएम

प्रतिभा सिंह

Himachal Congress CM
Himachal Congress CM

हिमाचल में कांग्रेस के सीएम पद के लिए सबसे आगे नाम प्रतिभा सिंह का बताया जा रहा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल पीसीसी की अध्यक्ष हैं। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन उनका नाम सीएम की रेस में आगे बताया जा रहा है। उनका नाम इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। वीरभद्र सूबे के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ा और वह जीतीं थी। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2013 में उपचुनाव हुआ तब चुनाव में उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भारी मतों से हराया था।

मुकेश अग्निहोत्री

Himachal Congress CM
Himachal Congress CM

मुकेश अग्निहोत्री विपक्ष के नेता रहे हैं, उन्होंने हारोली विधानसभा से चुनाव लड़ा था। मुकेश को इस चुनाव में 37756 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार राम कुमार 29008 वोट पर ही सिमट गए। अगर उनके हिमाचल के राजनीतिक करियर की बात करें तो मुकेश अग्निहोत्री हारोली विधानसभा सीट से 2003, 2007, 2012 और 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। इतना ही नहीं 2012 से 2017 के दौरान, कांग्रेस सरकार में उन्हें उद्योग मंत्री भी बनाया जा चुका है। वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Congress CM
Himachal Congress CM

सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की तरफ से पार्टी के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष और प्रचार समिती के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने हिमाचल की नादौन सीट से चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार विजय कुमार को हराया है। सुक्खू को 36142 वोट मिले हैं, वहीं विजय कुमार को 32779 वोट पड़े हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here