Gujarat Election 2022: गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत, राज्य के चुनावी इतिहास में किसी पार्टी को नहीं मिली इतनी सीटें…

पीएम मोदी ने गुजरात में सितंबर से लेकर 2 दिसंबर तक कुल 39 रैलियां की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दो रोड शो भी किया। इसमें प्रधानमंत्री के द्वारा अहमदाबाद में किया गया 50 किलोमीटर लंबा रोड शो भी शामिल है।

0
111
Gujarat Election 2022
Gujarat Election 2022

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने 150 सीटों पर जीत दर्ज की है और 6 पर आगे चल रही है। यानी पार्टी ने 1985 के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिस चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं राज्य के चुनावी इतिहास में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और पार्टी सिर्फ 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य को चार सीटें मिली हैं।

बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए। हालांकि, कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनावों में मिली बढ़त को मजबूत करने में विफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवार होकर बीजेपी गुजरात में फिर से सत्ता में आ गयी है। इस बार भाजपा ने 127 सीटें जीतने के अपने 2002 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इस महीने के चुनावों से पहले, सदन में भाजपा की संख्या 110 और कांग्रेस की संख्या 60 थी। कांग्रेस की सीटों पर जीते 20 विधायक पिछले पांच वर्षों में भाजपा में शामिल हो गए। माना जा रहा था कि गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि परिणाम यह निर्धारित करेगा कि गुजरात में मुख्य विपक्षी स्थान पर कौन कब्जा करेगा।

WhatsApp Image 2022 12 07 at 15.44.15
Gujarat Election 202

पीएम की रैली का दिख रहा है असर

पीएम मोदी ने गुजरात में सितंबर से लेकर 2 दिसंबर तक कुल 39 रैलियां कीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दो रोड शो भी किये। इसमें प्रधानमंत्री के द्वारा अहमदाबाद में किया गया 50 किलोमीटर लंबा रोड शो भी शामिल है। इस रोड शो के माध्यम से पीएम ने 14 विधानसभा को कवर किया। प्रधानमंत्री सबसे अधिक अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री के 6 कार्यक्रम आयोजित हुए।

इतना ही नहीं, पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात चुनाव में अपनी पार्टी के लिए खूब प्रचार किया। अमित शाह ने गुजरात में 23 रैली की। शाह ने उन क्षेत्रों पर फोकस किया जहां प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here