हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, यहां जानें अपने नजदीकी पोलिंग बूथ की जानकारी

इस बार चुनाव आयोग ने बहुत सी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। ऐसे में आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं।

0
108
Himachal Pradesh Elections 2022 Live Updates
Himachal Pradesh Elections 2022 Live Updates

HP Election: साल 2022 के नवंबर महीने में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीखों का ऐलान किया। वहीं, 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन था। बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश में जमकर रैलियां की। अब चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। ऐसे में 12 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर तैयरियां शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने लगभग सारी तैयारियां कर ली है।

ऐसे में 12 नवंबर को होने वाले मतदान में अगर आप वोट देने जा रहे हैं, लेकिन बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की लापरवाही के कारण आपका वोटिंग स्लिप समय पर आपके हाथ में नहीं आया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना वोटिंग स्लिप के भी वोट डाल सकते हैं। अब आपके मन में ये सवाल होगा कि आखिर कैसे बिना स्लिप के वोट डाला जा सकता है? तो यहां पढ़े इसकी सारी जानकारी…

HP Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, यहां जानें अपने नजदीकी पोलिंग बूथ की जानकारी
HP Election

दरअसल, वोटिंग स्लिप न मिलने पर भी आप ऑनलाइन अपने पोलिंग बूथ की जानकारी लेकर वोट डालने जा सकते हैं। इस बार चुनाव आयोग ने बहुत सी जानकारी ऑनलाइन कर दी है। ऐसे में आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं। आप चुनाव आयोग की ऑफिशियल साइट eci.gov.in पर जाकर मतदान संबंधी सारी जानकारी ले सकते हैं। ये साइट आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में मिल जाएगी।

HP Election: इन स्टेप के जरिए लें मतदान केंद्र की जानकारी

  • अपने मतदान केंद्र की जानकारी लेने के लिए आप सबसे पहले चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप बूथ सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Search Your Polling Booth का ऑप्शन दिखेगा।
  • आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना EPIC नंबर दर्ज करके अपना पोलिंग स्टेशन चेक कर लें।

HP Election: सभी पोलिंग स्टेशन की कैसे लें जानकारी

बता दें कि अपने जिले के सभी पोलिंग स्टेशन की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं। यहां Know Your and Booth Level Office ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां आप नाम, उम्र, पिता का नाम आदि जानकारी डालकर खोजें। इसके बाद आपको जिले केसभी पोलिंग स्टेशन की जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here