Himachal Pradesh Election 2022: प्रचार खत्म, आखिरी दिन भी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोलती दिखीं भाजपा और कांग्रेस

0
115
Himachal Pradesh Election 2022 का प्रचार खत्म, आखिरी दिन भी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोलती दिखी भाजपा और कांग्रेस
Himachal Pradesh Election 2022 का प्रचार खत्म, आखिरी दिन भी एक-दूसरे पर जमकर हमला बोलती दिखी भाजपा और कांग्रेस

Himachal Pradesh Election 2022 में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। शाम पांच बजे के बाद सभी पार्टियों को अपना प्रचार कार्यक्रम बंद करना था। आपको बता दें, 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधती नजर आ रही थी।

FhG8R3vVQAAPymu?format=jpg&name=small
File Photo: PM Modi

Himachal Pradesh Election 2022: चुनावी प्रचार के लिए लगाया पूरा जोर

बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में पूरा एड़ी चोटी का जोर लगाया है। सभी पार्टियों ने अपने प्रचार के लिए स्टार फेस को मैदान में उतारा था। बीजेपी के सभी वरिष्ठ मंत्री और नेता प्रचार करने हिमाचल पहुंचे थे। भाजपा का प्रचार करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, स्मृति ईरानी, उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी, सीएम योगी समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने जनसभा और रैलियों को संबोधित किया था।

FhMnsZMaEAEclv3?format=jpg&name=small
Himachal Pradesh Election 2022: Amit Shah

कांग्रेस के प्रचार की कमान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में थी। इनके साथ ही प्रचार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई कांग्रेस नेता मैदान में उतरे थे।

FhMco3VVUAMB0BP?format=jpg&name=small
Himachal Pradesh Election 2022: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

Himachal Pradesh Election 2022: “जनता जानती है कि उसे किसे चुनना है”- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर से सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन राज्य में भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने पुरानी पेंशन स्कीम पर एक समिति बना ली है। उसकी फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ठोस फैसला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बागियों से भाजपा को ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में अच्छा काम किया है और जनता जानती है कि उसे किसे चुनना है।

FhHFLshUoAEQeq8?format=jpg&name=large
File Photo: Anurag Thakur

“भाजपा की आपके प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है”

वहीं, चुनाव प्रचार अभियान खत्म होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी पार्टी का प्रचार करने हिनाचल प्रदेश पहुंची। दरअसल, प्रियंका गांधी सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान के समर्थन में प्रचार करने पहुंची थी। प्रियंका ने अपने भाषण में भाजपा को टारगेट करते हुए कहा कि 12 नवंबर आपके और आपके प्रदेश के भविष्य के लिए है। भाजपा की आपके प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है। वे सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से अब तक स्थिर सरकार दी है।

संबंधित संबंधित:

बीजेपी और PM Modi पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, बोले- बकरे की मां…

पालमपुर में गरजे शाह, कहा- BJP की सरकार बनी तो लागू करेंगे Uniform Civil Code

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here