Himachal Pradesh Election 2022 Result| Live Updates:हिमाचल में बदला नहीं रिवाज, बन रही कांग्रेस की सरकार

Himachal Pradesh Election Result Live: गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 44 सीटों पर जीत दर्ज करके सरकार बनाई थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया।

0
181
Himachal Pradesh Election Result Live:
Himachal Pradesh Election Result Live:

Himachal Pradesh Election Result Live: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है।इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्‍कर है। इसी बीच कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी 32, जबकि कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने EVM में अपना क्या फैसला बंद किया है, इसका पता कुछ ही देर में चल जाएगा। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 44 सीटों पर जीत दर्ज करके सरकार बनाई थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस एंटी-इनकंबेंसी के भरोसे सत्ता हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में सरकार बनाने के बाद से आम आदमी पार्टी के हौसले भी बुलंद हैं।वह भी पुराने दलों का समीकरण बिगाड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। 14वीं विधानसभा के गठन के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी को 8 दिसंबर को आने वाले नतीजों का इंतजार है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कई आजाद प्रत्याशी मजबूत स्थिति में हैं।

counting 8 dec 1 min
Himachal Pradesh Election 2022 Result
Himachal Pradesh Election 2022 Result

Himachal Pradesh Election Result Live:

कांग्रेस को मिल रहा स्‍पष्‍ट बहुमत

अब तक मिले ताजा अपडेट के अनुसार कांग्रेस स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

जानिए कौन आगे और कौन चल रहा पीछे ?

बात अगर कुल्लू जिले की करें तो मनाली हल्के से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 524 मतों से आगे चल रहे हैं
हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अनिल धीमान आगे
ऊना सदर, हरोली और कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
किन्नौर सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 1257 वोट मिले हैं। भाजपा के सूरत नेगी को 749 वोट मिले

भाजपा 33 और कांग्रेस 33 सीटों पर बराबरी के साथ बढ़ रहे आगे।

अन्‍य का नहीं खुल सका खाता

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा ने फिर बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा को 17 और कांग्रेस को भी 16 सीटें मिली हैं,जबकि अन्य का खाता नहीं खुला है।
हिमाचल प्रदेश में 5 सीट पर बीजेपी आगे

  • हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीट पर आगे है। 

पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में

हिमाचल प्रदेश में पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है। बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अभी पोस्टल बैलेट के वोटों की काउंटिंग की जा रही है। 
  • सीएम जयराम ठाकुर आगे चल रहे हैं।
  • पोस्‍टल बैलट काउंटिंग में बीजेपी को लीड, 16 सीटों पर आगे चल रही
  • पोस्‍टल बैलट काउंटिंग में बीजेपी को मिल रही लीड, 16 सीटों पर आगे चल रही
  • दोनों दलों ने किया जीत का दावा
  • यहां 68 सीटों वाली विधानसभा में दोनों दलों ने जीत का दावा किया है। कुछ देर में ईवीएम के वोटों की जब गिनती शुरू होगी।

Himachal Election Result 2022: हिमाचल चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए हैं 68 केंद्र

  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसके लिए 59 जगहों पर 68 केंद्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

हिमाचल में सत्ता बदलने का है रिवाज

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हर चुनाव में सत्ता बदलने का रिवाज है, हालांकि इस बार बीजेपी मिशन रिपीट का दावा कर रही है। हिमाचल के चुनावी दंगल में नयी-नयी आयी आम आदमी पार्टी का अभियान काफी शांत रहा क्योंकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच बनता दिख रहा था। बीजेपी ने राज्य की महिला मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद होने के कारण उन्हें लुभाने के लिए सोच-समझकर कदम उठाए हैं. पार्टी ने उनके लिए एक अलग घोषणापत्र भी जारी किया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here