Amit Shah in Andaman and Nicobar : हम वो नहीं जो सत्ता के लिए राजनीति में आए, हमारी विचारधारा ‘महान भारत’ बनाने की है : Amit Shah

0
292
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Amit Shah in Andaman and Nicobar : ”…यह संकल्प लेने का साल है, खासकर BJP कार्यकर्ताओं के लिए। हमारी पार्टी महान भारत बनाने के लिए बनी थी, हम वो नहीं हैं जो सत्ता में आने के लिए राजनीति में आए। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं और हमारी विचारधारा ‘महान भारत’ बनाने की है।” उक्‍त बातें गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पोर्ट ब्लेयर में कही।

अमित शाह तीनों की यात्रा पर अंडमान और निकोबार में हैं। वे शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर पहुंचे। गृहमंत्री ने वहां से अंडमान-निकोबार के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मौके पर उनके साथ लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डी. के. जोशी (रिटायर्ड) भी मौजूद रहे।

एक बार अंडमान और निकोबार की यात्रा जरूर करें : अमित शाह

परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्वतंत्रता का तीर्थ स्थान है। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी युवाओं से एक बार अंडमान और निकोबार की यात्रा करने का आग्रह करता हूं।’

अमित शाह ने कहा कि इस साल हम आजादी का अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहे हैं। जब हम नेताजी के जीवन को देखते हैं तो हमें लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वह जिस स्थान के हकदार थे, वह इतिहास में उन्हें नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें : Goa Assembly Election 2022 : Amit Shah ने कहा, ”डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को जारी रखने में मदद करेगी

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सालों तक कई नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई। लेकिन अब उन्हें इतिहास में उचित स्थान देने का समय आ गया है। अपने प्राणों की आहुति देने वालों को इतिहास में जगह मिलनी चाहिए। इसलिए हमने इस द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here