Shivpal Yadav ने साधा अखिलेश पर निशाना, ‘श्रीकृष्‍ण को 5 गांव भी नहीं दे पाया था दुर्योधन’

0
268
Shivpal Yadav & Akhilesh Yadav
Shivpal Yadav

उत्‍तरप्र‍देश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख Shivpal Yadav ने महाभारत का उदाहरण दे कर भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है।

इटावा में पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल यादव ने महाभारत की बात करते हुए कहा कि महाभारत में युधिष्ठिर धर्मराज थे लेकिन फिर भी उन्‍होंने परिस्थितियों के चलते जुआ खेला और जुआ खेला भी तो शकुनि के साथ खेला जो बहुत चलाक था। उन्‍होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्‍ण ने दुर्योधन से 5 गांव मांगे थे लेकिन दुर्योधन नहीं माना जिसके चलते धर्मयुद्द हुआ।

बिना नाम लिए अखिलेश को चेतावनी

इशारो ही इशारो में Pragatisheel Samajwadi Party (Lohiya) के प्रमुख ने महाभारत की कहानी का वर्णन करते हुए अखिलेश यादव को अगाह किया है। अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद शिवपाल यादव ने कई मंचों से यह कहा है कि वह उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने के लिए भतीजे अखिलेश यादव के साथ सभी मतभेदों को दूर करते हुए उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं लेकिन वह तैयार ही नहीं है। इसीलिए आज जिस तरह का शिवपाल ने बयान दिया और उससे यह जाहिर होता है कि अब चाचा अपने भतीजे अखिलेश के खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे। उन्होंने कृष्ण के पांच गांव के उदाहरण से अखिलेश यादव को चेतावनी दी कि कृष्ण ने भी दुर्योधन की बात नहीं मानी थी जिसके बाद महाभारत हुई।

कुछ दिन पहले योगी की तारीफ की थी

एक Interview के दौरान जब पत्रकार ने उनसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल पूछा था उन्‍होंने कहा था, “मैंने यह अक्सर कहा है कि योगी आदित्यनाथ एक ईमानदार और मेहनती नेता हैं। वह राज्य के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, वर्तमान सरकार का नौकरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है और यही राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का कारण है।”


यह भी पढ़ें : Akhilesh yadav का Hamirpur में BJP पर हमला, लखीमपुर की घटना पर नहीं रहेंगे विपक्ष शांत

Akhilesh yadav का बीजेपी पर हमला,कहा- ये सिर्फ बातों से बिजली बनाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here