Amar Jawan Jyoti की लौ बुझाने के फैसले पर Rahul Gandhi ने कसा तंज, सरकार ने किया बचाव

0
332
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Amar Jawan Jyoti: 50 साल से इंडिया गेट के लॉन में जलने वाले अमर जवान ज्योति की अखंड ज्योति शुक्रवार को हमेशा के लिए बुझ रही है। गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले आज एक कार्यक्रम में मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल में मिला दिया जाएगा। अब इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते। कोई बात नहीं, हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे। बता दें कि ये ऐतिहासिक कार्यक्रम एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण की अध्यक्षता में दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

Amar Jawan Jyoti: दो लपटों की रख-रखाव कठिन

Amar Jawan Jyoti
Amar Jawan Jyoti

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है। इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिलाया जा रहा है। ये बहुत अजीब बात थी कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 और अन्य युद्धों में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनका कोई भी नाम वहां मौजूद नहीं है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह फैसला तब लिया गया जब यह पाया गया कि दो लपटों का रख-रखाव कठिन होता जा रहा है। वहीं यह भी तर्क दिया गया है कि चूंकि देश के शहीदों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहले ही बनाया जा चुका है। इसलिए इंडिया गेट पर एक अलग लौ जलाने की अब जरूरत नहीं है।

Amar Jawan Jyoti and National War Memorial

National War Memorial में 25,942 वीर सैनिकों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को 176 करोड़ की लागत से 40 एकड़ भूमि में निर्मित किया गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में इसका उद्घाटन किया था। वहीं इसके बन जाने के बाद से इंडिया गेट पर होने वाले सभी सैन्य औपचारिक कार्यक्रमों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में स्थानांतरित कर दिया गया था। बता दें कि युद्ध स्मारक पर, शाश्वत लौ केंद्रीय 15.5 मीटर ओबिलिस्क के नीचे स्थित है। इसमें चार संकेंद्रित वृत्त हैं – “अमर चक्र”, “वीरता चक्र”, “त्याग चक्र” और “रक्षक चक्र”, जहाँ 25,942 सैनिकों के नाम ग्रेनाइट की गोलियों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here