Arvind Kejriwal के घर में तोड़फोड़ के मामले में 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस की 6 टीमें कर रही है छापेमारी

भाजपा युवा मोर्चा ने कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपहास के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केजरीवाल से बिना शर्त माफी की मांग की।

0
253
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal house

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की घटना के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित घर में बुधवार को तोड़फोड़ की घटना को घटी थी। पुलिस की छह टीमें कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि सीएम के घर के आस-पास के लगभग सारे सीसीटीवी कैमरे टूट गए हैं।

जिसकी वजह से पुलिस को आरोपियों को पहचानने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हाल ही दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में केजरीवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था।

download 26 4
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal की जान को खतरा: उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia

सीएम आवास पर हमले के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दावा किया कि भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की “हत्या” करने की कोशिश कर रही है।

Manish Sisodia
Manish Sisodia

BJP चाहती है माफी मांगें Arvind Kejriwal

भाजपा युवा मोर्चा ने कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपहास के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केजरीवाल से बिना शर्त माफी की मांग की। युवा मोर्चा का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। राम मंदिर का मजाक बनाना, हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना, बटला हाउस पर सवाल उठाना, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना आम आदमी पार्टी की नीति रही है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here