बुधवार को एक बार फिर पीएम मोदी की अगुवाई में नई नवेली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है। इस बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता के जरिए विस्तार में जानकारी मुहैया कराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के डीआर को बहाल करने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि डीए में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है जो कि अब 28 फीसदी हो गई है। नियम 1 जुलाई से लागू हो गया है। जून तक 17 फीसदी डीए ही मिलेगा। इस का कुल बजट 34 हजार करोड़ रुपये रहेगा।

ठाकुर ने आगे कहा केंद्र सरकार ने टैक्सटाइल क्षेत्र में अहम स्कीम को जारी रखने का फैसला किया है। सरकार ने अप्रैल, गारमेंट और मेडअप्स के लिए RoSCTL स्कीम को जारी रखने का फैसला किया है। इससे टैक्सटाइल के क्षेत्र को प्रोडक्ट निर्यात करने में लाभ मिलेगा, ये स्कीम 31 मार्च 2024 तक जारी रहेगी।

इस बैठक में ग्रामीण भारत का भी खासा ख्याल रखा गया है। यहां पर पशुपालन और अन्य क्षेत्रों को फायदा पुहंचाया जाएगा। नई तकनीक के जरिए ब्रीड का विकास किया जाएगा। पशुओं के लिए सरकार एम्बुलेंस चलाने की व्यवस्था करेगी। इसमें कुल लागत 54 हजार करोड़ का खर्च आएगा वहीं 9800 करोड़ सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

कैबिनेट ने फैसला लिया है कि नेशनल आयुष मिशन को 2025-26 तक जारी रखा जाएगा। इसके तहत आयुष प्रणाली की शिक्षा, प्रशिक्षण का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत 12 हज़ार आयुष हेल्थवेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, 6 आयुष कॉलेज बनाए जाएंगे, 12 PG इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे।

नए आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे, जबकि पुराने अस्पतालों को अपग्रेड किया जाना है। केंद्र सरकार ने इनके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कोर्ट हॉल बनाने, कोर्ट में सुविधाओं को बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here