प्रधानमंत्री की एंट्री के साथ मोदी मोदी के नारों से गूंज उठी अमेरिकी संसद, पीएम ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से जताया आभार

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

0
80
PM Modi addressing a joint session of the US Congress
PM Modi addressing a joint session of the US Congress

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। यहां पीएम मोदी ने शुक्रवार (23 जून) को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। बता दे, इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों नेताओं की ओर से साझा बयान भी जारी किया गया था।

वहीं, अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। इस दौरान यहां उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और कांग्रेस स्पीकर भी मौजूद रहे। अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम ने कहा कि यहां से संबोधन देना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ही भारतीय समुदाय के लोग यूएस कैपिटल के बाहर जुटे हुए थे और उन्होनें ‘भारत माता की जय, ‘वंदे मातरम’ और ‘वेलकम मोदी’ के नारे भी लगाए थे।

साथ ही, प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अमेरिकी संसद में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे और कई सांसदों ने PM मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया। आइये यहां जानें पीएम ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा…

FotoJet 3 4

ये युद्ध का युग नहीं, हमें खून खराबे से बचना होगा- PM मोदी

रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये युद्ध का युग नहीं है। उन्होंने कहा कि युद्ध से लोगों को परेशान होना पड़ता है। पीएम ने कहा कि हमें खून खराबे से बचना होगा, बातचीत से समाधान निकालना जरूरी है।

अमेरिका आज भारत का सबसे बड़ा रक्षा सहयोगी- PM मोदी

पीएम ने कहा कि अमेरिका हमारे सबसे महत्वपूर्ण रक्षा भागीदारों में से एक बन गया है। आज, भारत और अमेरिका अंतरिक्ष और समुद्र में, विज्ञान और अर्धचालक में, स्टार्टअप और स्थिरता में, तकनीक और व्यापार में, खेती और वित्त में, कला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक साथ काम कर रहे हैं। अंतरिक्ष और समुद्र में हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।

“यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं” -PM Modi

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी। अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे हैं।” (अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ इशारा करते हुए उन्होनें कहा)

“पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए” -PM Modi

प्रधानमंत्री ने आजादी के 75 साल का भी जिक्र किया। उन्होनें कहा कि, “हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की स्वतंत्रता की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाया। यह सिर्फ लोकतंत्र का ही नहीं बल्कि विविधता का भी उत्सव था।”

PM Modi US Visit: भारत और अमेरिका में जीवंत लोकतंत्र -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका महान लोकतांत्रिक देश हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका में जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र समानता को बढ़ाता है।

PM Modi US Visit: कई भारतीय भी इस चैंबर में मौजूद- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कई भारतीय भी इस चैंबर में मौजूद हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ इशारा किया।

PM Modi US Visit: भारत और अमेरिका का रिश्ता AI की तरह- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता AI की तरह है। पीएम ने AI का नया अर्थ अमेरिका और इंडिया बताया। उन्होनें कहा, पिछले सात सालों में कुछ नहीं बदला है। भारत और अमेरिका की दोस्ती और विश्वास पहले से अधिक बढ़ा है।

PM Modi US Visit: अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करना गर्व की बात- PM मोदी

अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि US संसद को दो बार संबोधित करना मेरे लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान के लिए मैं 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन व्हाइट हाउस पहुंचे जहां रेड कार्पेट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के राष्ट्रपति और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री की जो तस्वीरें सामने आईं, वे इस बात की गवाह हैं कि भारत और अमेरिका की दोस्ती अब एक नए दौर में जा पहुंची है। ये बात साफ है कि पीएम मोदी दुनिया के उन गिने-चुने वर्ल्ड लीडर्स में शुमार हैं जिनसे अमेरिका दोस्ती की चाहत रखता है।

FotoJet 2 6

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here