Sahdev Dirdo की हालत में सुधार, इलाज के लिए रायपुर शिफ्ट करने की चल रही है तैयारी

0
519
Sahdev Dirdo
Sahdev Dirdo की हालत में सुधार

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का एक्सीडेंट हुआ है। एक्सीडेंट होने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, अब फैंस की दुआ भी काम आ रही है बता दें कि सहदेव को अब होश आ गया है और धीरे धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। देर रात सहदेव की अस्पताल से तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई हैं सहदेव अभी हॅास्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

crimetak 2021 12 2abefd30 235d 4f65 8f58 8add74f3f82b 2 16 1
Sahdev Dirdo

Sahdev Dirdo रायपुर शिफ्ट होंगे 

‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ (Bachpan Ka Pyaar) गाने से रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हुए Sahdev Dirdo के एक्सीडेंट की खबर सुनकर सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। डॅाक्टर ने बताया कि सहदेव के सिर पर 5 टांके लगाए गए थे उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सहदेव अब ठीक हैं। वहीं उनके घरवालों के निवेदन के बाद सहदेव को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि चोट लगने के बाद सहदेव करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे थे। राहत की बात ये है कि अब उनको होश भी आ गया है और वो खतरे से बाहर है।

सहदेव के एक्सीडेंट की खबर पर सिंगर बादशाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने सहदेव के परिवार वालों को फोन किया और कहा, “मै आपके साथ खड़ा हूं”।

badshah bachpan ka pyaar sahdev dirdo

साथ ही बादशाह ने अपने फैंस को सहदेव के ठीक होने की जानकारी भी दी है उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, ‘सहदेव अब बेहतर हैं और उन्हें होश आ गया है। किसी अच्छे न्यूरोसर्जन को दिखाने के लिए रायपुर ले जाया जाएगा’।

बाइक से हुआ एक्सीडेंट

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को सहदेव अपने परिवार के साथ सुकमा जा रहे थे, इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा के अस्पताल के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया था।

Sahdev Dirdo
Sahdev Dirdo

गौरतलब है कि सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हैं। सहदेव ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाना गाकर फेमस हुए थे। सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था। लोग जमकर इस गाने पर रील बना रहे थे। ये वीडियो बॅालीवुड के सिंगर बादशाह ने देखा और उन्होंने इस गाने का रीमिक्स वर्जन तैयार किया था। बादशाह के साथ इस वीडियो में सहदेव भी नजर आए थे। गाने में आने के बाद उनके परिवार की स्थिति पहले से थोड़ी ठीक हो गई। बता दें कि गाने के बाद सहदेव इंटरनेट पर छा गए थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here