Priyanka Chopra-Nick से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन सेलिब्रेटी ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को दिया जन्म

0
263
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra-Nick से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन सेलिब्रेटी ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को दिया जन्म

इन दिनों बॅालीवुड में सरोगेसी का चलन चल रहा हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने बताया है कि वे एक बच्चे के माता पिता बन गए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया कि उन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी को चुना हैं। पोस्ट देखते ही बॅालीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहें हैं। तो आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी (surrogacy) को चुना।

Priyanka Chopra और Nick

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के तीन साल बाद प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

SHILPA 1

बॅालावुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने भी सरोगेसी के जरिए 2020 में एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने समीषा रखा हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। आपको बता दें कि शिल्पा का एक बेटा भी है जिसका नाम विमान है।

शाहरुख खान और गौरी खान

shahrukh

बॅालीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और गौरी खान ने भी साल 2013 में सरोगेसी के जरिए अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के को जन्म दिया। इस कपल के पहले से ही एक बेटा आर्यन और एक बेटी सुहाना है। लिटिल अबराम उनकी आंखों का तारा है।

आमिर खान और किरण राव

aamir

इसी कड़ी में आमिर खान और किरण राव जो कि अब अलग हो चुके हैं उन्होंने भी IVF (आईवीएफ) के जरिए 2011 में अपने बेटे अजाद को जन्म दिया था। हाल ही में आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं।

फराह खान और शिरीष कुंदर

farah

फराह खान 43 साल की थीं जब उन्होंने फरवरी 2008 में पति शिरीष कुंदर के साथ अपनी ट्रिपलेट की थी। तब कोरियोग्राफर फराह ने इस बारे में बात की थी। फराह ने कहा था, आईवीएफ एक वरदान है और मैं वास्तव में आभारी हूं क्योंकि इसने मेरी जिंदगी बदल दी है।

करण जौहर

karan

करण जौहर ने भी सरोगेसी को चुन कर यश और रूही का उनकी जिंदगी में स्वागत किया। दोनों जुड़वा बच्चें फरवरी 2017 में पैदा हुए थे। करण जौहर कई मौकों पर स्वीकार कर चुके हैं कि पिता बनने से उनकी जिंदगी बदल गई है। वह सिंगल फादर हैं और उनकी मां हिरो जौहर ने उन्हें यश और रूही को लाने में मदद की।

तुषार कपूर

Tusshar Kapoor Son Laksshya

तुषार भी सिंगल फादर हैं। उन्होंने जून 2016 में सरोगेसी के जरिए अपने बेबी ब्वॉय लक्ष्य का स्वागत किया था। लक्ष्य जीतेंद्र और शोभा कपूर के पहले पोते हैं।

एकता कपूर

ekta

तुषार के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी जनवरी 2019 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे रवि के लिए सिंगल मदर बनीं।

बता दें कि सेरोगेसी बच्चा पैदा करने की एक नई तकनीक है। इस तकनीक के तहत दंपती किसी शारीरिक कमजोरी या फिर बच्चा पैदा करने की चाह न रखने वाले लोग सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here