‘उड़ारियां’ एक्टर Karan V Grover ने रचाई गर्लफ्रेंड संग शादी, जानिए कौन हैं दुल्हनिया Poppy Jabbal

करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने अपनी लॅान्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल (Poppy Jabbal) से शादी करली है। यह शादी दोनों ने हिमाचल प्रदेश में रचाई हैं।

0
162
Karan V Grover
'उड़ारियां' एक्टर Karan V Grover ने रचाई गर्लफ्रेंड संग शादी

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने अपनी लॅान्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल (Poppy Jabbal) से शादी करली है। कपल ने शादी के बंधन में बंधकर सभी को चौंका दिया है। यह शादी दोनों ने हिमाचल प्रदेश में रचाई हैं। इस सेरेमनी में दोनों के क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए हैं। बताते चले कि कुछ दिन पहले खबर थी कि करण अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में यह खबर सामने आई है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खबरों की माने तो दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है।

 Karan V Grover
Karan V Grover

Karan V Grover लेडी लव पॉपी से रचाई शादी

करण वी ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर पॉपी जब्बल संग शादी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेडे, मेडे। 31 मई 2022 आखिरकार हम एक हो गए”। फैंस कपल की इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 जून यानी आज इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। जिसमें इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होंगे। शेयर की गई तस्वीर में एक्टर रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे करण बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पॉपी जब्बल भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कौन हैं Poppy Jabbal?

पॉपी जब्बल एक ऐक्ट्रस और मॅाडल हैं। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। पॉपी ने भिलाई के ही दिल्ली पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। फिर इन्होंने लंदन से फैशन डिजाइनिंग में मास्टर्स डिग्री की। इसके बाद वह मुंबई आ गईं। वहीं करण की बात करें तो Karan V Grover ने 2004 में सीरियल ‘सारथी’ से डेब्यू किया था। फिर इन्होंने ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’, ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘हम आपके हैं इन लॉज’ और ‘पुनर्विवाह’ जैसे टीवी शोज किए।

a78985cd 88f9 4f58 9689 20fceeb12fd4

पॉपी जब्बल और करण के लव स्टोरी की बात करें तो Karan V Grover और ‌पॉपी जब्बल एक दूसरे को पार्किंग लॅाट में मिले थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी के दौरान हुई थी। जहां दोनों एक दूसरे के करीब आए और डेट करना शुरू कर दिया। और आज आखिरकार दोनों एक हो गए।

यह भी पढ़ें:

Brahmastra Teaser: ‘ब्रह्मास्त्र’ से सामने आया नागार्जुन और अमिताभ बच्चन का लुक, फिल्म को देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Singer KK Passes Away: ‘बीते लम्हे’ से ‘यारों’ तक सिंगर केके के ये गाने लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here