Bollywood News Updates: Lata Mangeshkar के निधन पर अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम, पढ़ें Entertainment से जुड़ी सभी खबरें

0
339
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar के निधन पर अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम

Bollywood News Updates: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज यानी 6 फरवरी को निधन हो गया। हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक की मृत्यु ने सभी को सदमे डाल दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर दिग्गज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं बॅालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- “वो हमें छोड़कर चली गईं…सदियों की आवाज हमें छोड़ कर चली गईं…उनकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजेगी ! शुख और शांत के लिए प्रार्थना।” बता दें कि भारत सरकार की ओर से लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। 6 और 7 फरवरी 2022 को देश में राष्ट्रीय शोक रहेगा और राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा।

Shehnaaz Gill के ‘हुनरबाज’ प्रोमो शूट ने जीता फैंस का दिल

Bollywood News Updates:
Bollywood News Updates: Shehnaaz Gill के ‘हुनरबाज’ प्रोमो शूट ने जीता फैंस का दिल

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। जिसे देख फैंस खुश हो गए हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस का इंटेंस लुक देखा जा सकता है। तस्वीरों में वह ऑफ व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगाई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, ‘प्यार, शक्ति, खुशी और शुभकामनाएं। फैंस शहनाज के फोटोज पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने ‘कच्चा बादाम’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

Anupamaa
Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने ‘कच्चा बादाम’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां रोतों रात लोग स्टार बन जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम (Kachcha Badam) गाना धूम मचा रहा है। इस गाने को लोग इतना ज्यादा पसंद कर रहें है कि इस गाने पर अभी तक लाखों रील्स बन गए हैं। ये गाना सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी वायरल हो रहा है। सेलिब्रिटीज़ भी इस गाने में झूम रहें है। वहीं हाल ही में अनुपमा (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ‘कच्चा बादाम’ गाने पर जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Lata Mangeshkar के निधन पर South Film इंडस्ट्री में शोक की लहर

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar के निधन पर South Film इंडस्ट्री में शोक की लहर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कोरोना से 6 फरवरी को निधन हो गया। खबर आने के तुरंत बाद मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसी के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स महेश बाबू (Mahesh Babu) चिरंजीवी, मोहनलाल और कई अन्य हस्तियों ने लता जी को याद किया। लता मंगेशकर का आज (6 फरवरी) शाम शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

Lata Mangeshkar का ये था असली नाम, पहले गाने के लिए मिले थे 25 रुपये

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मी स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें इलाज के लिए 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से देश शोक में डूबा हुआ है। अपनी आवाज से पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंख में आंसू लाने वाली सुरो की मलिका लता मंगेशकर का असली नाम ये नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Naagin 6: नागराज के रोल में नजर आएंगे सिंबा नागपाल

Naagin 6
Naagin 6: नागराज के रोल में नजर आएंगे सिंबा नागपाल

Naagin 6: एकता कपूर का शो नागिन 6 (Naagin 6) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पहले शो के लीड रोल को लेकर चर्चा हो रही थी तो वहीं अब लीड रोल यानी सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रोमांस को लेकर बातें चल रही हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर का यह शो जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होने वाला है। जिसके लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Lata Mangeshkar के निधन पर बॅालीवुड में शोक की लहर

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar के निधन पर बॅालीवुड में शोक की लहर

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज यानी 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक की मृत्यु ने सभी को सदमे डाल दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर दिग्गज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहीं स्वर कोकिला Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 6 फरवरी को निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था। आपको बता दें कि बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर देश में शोक की लहर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अजीब दास्तां है से लेकर भीगी-भीगी रातों तक वो सदाबहार गाने जिससे Lata Mangeshkar बनीं सुर कोकिला

Lata Mangeshkar
अजीब दास्तां है से लेकर भींगी भींगी रातों तक वो सदाबहार गानें जिससे Lata Mangeshkar बनीं सुर कोकिला

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था और उन्होंने 6 फरवरी 2022 को देश को अलविदा कह दिया। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Lata Mangeshkar Passes Away: एक दिन में खा जातीं थीं 12 मिर्च

Lata Mangeshkar Passes Away
Lata Mangeshkar Passes Away

Lata Mangeshkar Passes Away: सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। Legendary Singer लता मंगेशकर के निधन से पूरे बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। कहते हैं कि उनके जैसा कोई सिंगर न है न होगा। भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) जगत में पिछले छह दशक से लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाया है लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिन्हें आज की पीढ़ी नहीं जानती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Karishma Tanna Varun Wedding: एक दूजे के हुए करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

Karishma Tanna
Karishma Tanna Varun Wedding: एक दूजे के हुए करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

Karishma Tanna Varun Wedding: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा (Varun Bnagera) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा और वरुण ने 5 फरवरी को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here