नहीं रहीं स्वर कोकिला Lata Mangeshkar, Corona से थी संक्रमित

0
712
Legendary Singer Lata Mangeshkar Passes Away
Legendary Singer Lata Mangeshkar Passes Away

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 6 फरवरी को निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था। आपको बता दें कि बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर देश में शोक की लहर है।

Nitin Gadkari ने ट्वीट कर दी जानकारी

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

सुरों की मलिका लता मंगेशकर के निधन की खबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, देश की शान और संगीत जगत की सिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेश्‍कर (Lata Mangeshkar) ICU वार्ड में भर्ती थीं। डॅा. प्रतीत समदानी ने उनके स्वास्थय की जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा हैं लेकिन अभी भी हम उन्हें देखरेख के लिए आईसीयू वार्ड में रखे हैं। पर 6 फरवरी को खबर आई कि दीदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका 6 फरवरी को सुबह 8.12 निधन हो गया है। बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

Lata Mangeshkar के निधन से देश में शोक की लहर

 Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर को कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं थे लेकिन अधिक उम्र के कारण रिकवर होना मुश्किल था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि लता जी जल्दी रिकवर कर रही हैं। उन्हें गंभीर लक्षण के कारण नहीं बल्कि उम्र अधिक होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगा मंगेशकर के निधन के कारण पूरा बॉलीवुड दुखी है। बता दें कि मिली खबर के अनुसार लत मंगेशकर के निधर को लेकर दो दिन तक राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here