Congress Youth Manifesto: Priyanka Gandhi ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं को क्‍या दिया? 10 बातें

0
255
Congress Youth Manifesto

Congress Youth Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भर्ती विधान जारी किया। पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है। हमारी सरकार आएगी तो हम 20 लाख लोगों को नौकरी देंगे।

Congress Youth Manifesto: कांग्रेस ने घोषणा पत्र में युवाओं को क्‍या दिया?

Congress Youth Manifesto
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने Congress Youth Manifesto को जारी किया। कांग्रेस की तरफ से 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गयी है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है।
  • कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • छात्रों के लिए कहा गया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क उनसे नहीं लिए जाएंगे।
  • सीड स्टार्टअप फंड के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से 5 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
  • 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी भी प्रियंका गांधी की तरफ से की गयी है।
  • 20 लाख सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत के वादे को पूरा करने की बात है। 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी।
  • शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
  • जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा। एग्जाम और ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी।

UCongress Youth Manifesto: 2: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

Congress Youth Manifesto:: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

UP Election 2022 से संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here