Goa Election 2022: चुनाव के बाद Congress से गठबंधन को लेकर Arvind Kejriwal का तंज, बोले- इस बारे में सोचेंगे अगर पार्टी में बने रहते हैं कांग्रेस के विधायक

0
355
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

Goa Election 2022: 5 राज्यों समेत गोवा में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। Delhi की सत्ताधारी पार्टी AAP की नजर भी आगामी गोवा चुनाव पर है। शुक्रवार को गोवा में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने चुनाव के बाद Congress के साथ गठबंधन करने के सवाल का जवाब तंज कसते हुए दिया है। उन्‍होंने कहा कि हम इस बारे में सोचेंगे अगर कांग्रेस के विधायक पार्टी में बने रहते हैं लेकिन वो सभी 24 घंटे के भीतर ही BJP में चले जाएंगे।

Goa Election 2022 Arvind Kejriwal22
Goa Election 2022: Arvind Kejriwal

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोवा में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोल रहे हैं। पिछले दिनों वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से भी भिड़ गए थे। केजरीवाल बार-बार यह मुद्दा उठा रहे हैं कि कांग्रेस को जो भी वोट भी दिया जाएगा वो बीजेपी को Transfer हो जाएगा क्‍योंकि चुनाव के बाद कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे जैसे पिछली बार हो गए थे।

Congress समर्थक Goa Election 2022 में AAP को करें वोट

गुरुवार को उन्‍होंंने कांग्रेस समर्थकों से सवाल पूछा था कि पार्टी ने अपने 25 वर्षों के शासन के दौरान आपके लिए क्या किया है? उन्होंने 2017 में आपके विश्वास के साथ विश्वासघात किया, वे 2022 में भी आपका वोट सुरक्षित रूप से भाजपा को सौंप देंगे। AAP को वोट दीजिए, हम गोवावालों के विश्वास के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे। अपने वोटों को न बांटे।

Goa Election 2022 Arvind Kejriwal1

सीएम चरणजीत चन्नी पर साधा निशाना

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ़्तारी पर गोवा में शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के CM ने 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इ​तना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।

भतीजा भूपिंदर सिंह हनी

यह भी पढ़ें:


Goa Election 2022: पूर्व मुख्‍यमंत्री Luizinho Faleiro ने छोड़ी Fatorda विधानसभा सीट, बोले- एक महिला को देंगे मौका

Goa Election 2022: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किन्हें मिला है मौका

Goa Election 2022: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री Laxmikant Parsekar ने छोड़ा भाजपा का साथ, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

Goa Election 2022: Sanjay Raut का Congress पर तंज, बोले- उनसे उधार लेना पड़ेगा आत्मविश्वास

Goa Election 2022: AAP ने Amit Palekar को बनाया सीएम पद का उम्मीदवार, 14 फरवरी को है मतदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here