Goa Election 2022: Nitin Gadkari Goa में जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, Devendra Fadnavis भी रहेंगे मौजूद

0
446
Goa Election 2022
Goa Election 2022

Goa Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर गोवा से यूपी तक सियासी पारा अपनी चरम पर है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 8 फरवरी को गोवा (Goa) में अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari Minister of Road Transport and Highways of India) घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) समेत बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि बीजेपी के इस घोषणा पत्र से जनता को कुछ नया वादा मिल सकता है। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (EX CM of Maharashtra Devendra Fadnavis), बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तावडे जैसे कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Goa Election 2022: 12.30 बजे जारी करेंगे घोषणा पत्र

Goa Election 2022
Goa Election 2022

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को पार्टी का विजन बताएंगे। बीजेपी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गडकरी सुबह 11 बजे डाबोलिम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पणजी में दोपहर 12.30 बजे घोषणा पत्र जारी करेंगे।

गोवा में भारतीय जनता पार्टी रविवार यानी कि 6 फरवरी को ही घोषणा पत्र जारी करने वाली थी। पर लता मंगेशकर के निधन पर सम्मान व्यक्त करते हुए 6 और 7 फरवरी को घोषणा पत्र जारी नहीं किया, जिसके बाद आज जनता से घोषणा पत्र के जरिए वादा किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र 6 फरवरी को जारी कर दिया था। इस दौरान पार्टी के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो तटीय राज्य में खनन गतिविधियां फिर से आरम्भ होंगी।

Goa Election 2022: रोचक मुकाबला

Goa Election 2022
Goa Election 2022

इस बार गोवा में होने वाला चुनाव काफी रोचक साबित हो सकता है। क्योंकि राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी भी रेस में है। वहीं, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी दांव आजमा रही है। इसके साथ ही शिवसेना और एनसीपी भी चुनावी मैदान में है।

बता दें कि गोवा में 40 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। 10 मार्च को गोवा समेत पांच राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। गोवा की विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वो सरकार नहीं बना सकी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here