Congress UP Candidates List: उन्नाव रेप पीड़िता की मां सहित 50 महिलाओं को कांग्रेस ने दिया टिकट, आशा कार्यकर्ता Poonam Pandey भी लिस्ट में

0
508
Congress UP Candidates List

Congress UP Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की सूची Priyanka Gandhi ने जारी की। 125 में से 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

Congress UP Candidates List: रेप पीड़िता की मां को भी मिला टिकट

Congress UP Candidates List: उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट दिया गया है। वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट मिला है। पार्टी की तरफ से आशा वर्कर पूनम पांडे को भी टिकट दिया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर पार्टी में देखा है​ कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं, कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाज सेविकाएं हैं।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं

Assembly Election 2022 Date Live
Assembly Election 2022 Date Live

UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।

दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।

तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।

चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।

पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।

छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।

सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here