UP Election 2022: 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान, 59 सीटों के 9 जिलों में होगी वोटिंग

0
472
UP Election 2022
UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से सात चरणों में वोटिंग हो रही है। तीन चरणों के मतदान राज्य में संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है। कल यानी कि 23 फरवरी को 59 सीटों के 9 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। इसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले शामिल हैं। चौथे चरण में सबसे अधिक 14 सुरक्षित सीटें हैं।

UP Election 2022: चौथा चरण है इसलिए अहम

UP Election 2022
UP Election 2022

इन सुरक्षित सीटों के नाम पूरनपुर, श्रीनगर, कस्ता, हरगांव, सिधौली, मिश्रिख, गोपामऊ, सफीपुर, सांडी, मोहान, मलिहाबाद, मोहनलालगंज, बछरावां और नरैनी हैं। पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार चौथे चरण में कुल 2,12,90,564 मतदाता हैं। इसमें 1,14,03,306 पुरुष, 98,86,286 महिला व 972 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

चौथा चरण सभी पार्टियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस बार लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए हमले का मुद्दा काफी ट्रेंड में था। वहीं उन्नाव रेप कांड भी राजनीतिक पार्टियों के लिए अहमियत रखता है जिसने मौजूदा सरकार की छवी पर काफी प्रभाव डाला था। साथ ही पीलीभीत की जनता खुले पशुओं से परेशान है।

UP Election 2022: CM Yogi का वार

UP Election 2022
UP Election 2022

बता दें कि आखिरी चरण का चुनाव 7 मार्च को है जिसके बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में अभी 3 चरणों के चुनाव होने बाकी हैं। इससे पहले पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में रैली कर रहे हैं।

बहराइच में रैली के दौरान समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक मज़बूत सरकार में एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी। इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here