अभी भी ICU में हैं Lata Mangeshkar, डॉ. प्रतीत समधानी ने दिया हेल्थ अपडेट

0
446
Lata Mangeshkar Death Anniversary
Lata Mangeshkar Death Anniversary

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबीयत को को लेकर फैंस के लिए राहत की बात है। बता दें कि कोरोना और निमोनिया दोनों की चपेट में आ चुकी लता मंगेशकर की की सेहत में थोड़ा सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी डॉक्टर प्रतीत समधनी ने दी है।

अभी भी ICU में हैं Lata Mangeshkar

फैंस को लता मंगेशकर के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर प्रतीत समधानी ने ANI को बताया कि, “लता मंगेशकर अभी भी ICU में ही हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में अब थोड़ा सुधार हुआ है।” फैंस उनके ठीक होने की जल्द से जल्द दुआ कर रहे हैं वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

डॅाक्टरों ने बताया कि वह 10-12 दिनों तक हमारी निगरानी में रहेंगी। क्योंकि कोरोना के साथ, वह निमोनिया से भी पीड़ित हैं। लता मंगेशकर की भतीजी ने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी को अपनी दुआ में रखें।

गौरतलब है कि डॉक्टर प्रतीत समधानी कई सालों से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। लता को इससे पहले 2019 में सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब वे 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। उस समय भी डॅाक्टर प्रतीक ने ही उनका इलाज किया था।

Lata mangeshkar

अब बात यह कि घर में रहने का बावजूद लता मंगेशकर को कोरोना कैसे हुआ तो मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर के CEO मयुरेश पई ने बताया कि घर में काम करने वाले स्टाफ के एक मेंबर्स से लता दीदी संपर्क में आई थीं जो कि पॅाजिटिव था, इसलिए उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जिसके बाद उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि बीते शनिवार उन्हें उन्हें मुंबई के ब्रीज कैंडी (Breach Candy) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here