Russia Ukraine Conflict: रूसी सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल; अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी ने भेजे हथियार

0
273
Russia Ukraine Conflict
Russia Ukraine Conflict

Russia Ukraine Conflict: रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन में “सभी दिशाओं से” आगे बढ़ने का आदेश दिया है। इसके जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। पश्चिमी देश रूस के बैंकिंग सिस्टम पर असर डालने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन ने कहा कि गुरुवार को रूस के हमले के बाद से अब तक 198 नागरिक मारे गए हैं।

Russia Ukraine Conflict: मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें…

Russia Ukraine Conflict
  1. यूक्रेन ने रूस के उन आरोपों से इंकार किया, जिसमें कहा जा रहा था कि यूक्रेन युद्धविराम (Russia Ukraine Conflict) पर बातचीत करने से इनकार कर रहा है। रूस का कहना है कि यूक्रेन सैन्य संघर्ष को लंबा खींच रहा है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि रूस ऐसी शर्तें लागू करना चाहता है जिसे देश स्वीकार नहीं कर सकता है।
  2. रूसी सेना ने यूक्रेन के शहरों को तोप और मिसाइलों से घेर लिया है। रूसी सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गए हैं।
  3. एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि यूक्रेन के सैनिकों ने अप्रत्याशित रूप से रूस के सैनिकों का सामना कर रहे हैं।
  4. अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि रूस की आधी सेना इस समय यूक्रेन में है।
  5. जर्मनी और उसके पश्चिमी सहयोगी रूस को SWIFT वैश्विक भुगतान प्रणाली से बाहर करने पर सहमत हुए हैं।
  6. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने “राजनीतिक समर्थन” की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की।
  7. यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कल कहा था कि संघर्ष में तीन बच्चों सहित 198 नागरिक मारे गए हैं और 1,115 घायल हुए हैं।
  8. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा कि अब तक लगभग 3,500 रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं।
  9. राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी विदेश विभाग को अमेरिकी स्टॉक से यूक्रेन को अतिरिक्त $350 मिलियन मूल्य के हथियार जारी करने का निर्देश दिया है। जर्मनी और फ्रांस भी हथियार भेज रहे हैं।
  10. पोलैंड ने कहा है कि रूस के आक्रमण के बाद से 100,000 शरणार्थियों ने यूक्रेन छोड़ा है। करीब 50,000 लोग हंगरी और रोमानिया तो वहीं हजारों की संख्या में लोग मोल्दोवा जा चुके हैं।

संबंधित खबरें…

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंची रूसी सेना, पढ़ें मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here