Fake Pregnancy: ऑफिस से छुट्टी पाने के लिए महिला ने “Pregnant” होने का किया बहाना,नकली कोख लगाकर पहुंची ऑफिस, जानिए फिर महिला के साथ क्या हुआ?

0
265
America News
America News

Fake Pregnancy: अक्सर लोग ऑफिस से छुट्टी पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन अमेरिका में एक महिला ने छुट्टी लेने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर सब दंग रह गए। इतना ही नहीं महिला के साथी भी यह देखकर हैरान थे कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है। छुट्टी पाने के लिए ऐसे अजीब तरीके को अपनाने वाली महिला का नाम रॉबिन फॉलसम (Robin Folsom) है। महिला 43 साल की हैं। बता दें कि महिला को ऑफिस से लंबे दिनों के लिए छुट्टियां चाहिए थीं और महिला को इसके लिए कोई तरीका समझ नहीं आ रहा था। महिला रॉबिन फॉलसम सरकारी कार्यालय में काम करती हैं। महिला चाहती थीं कि वह कुछ ऐसा करें जिससे उसकी सैलरी भी न कटे और वह छुट्टियों का मजा भी उठा सके। इसके लिए महिला ने प्रेगनेंट होने की तरकीब निकाली क्योंकि अगर वह प्रेगनेंट हो गई तो चाहकर भी कोई उसे छुट्टी पर जाने से नहीं रोक सकेगा।

America News
America News

Fake Pregnancy: नकली कोख(baby bump)का कैसे हुआ खुलासा?

बता दें कि महिला प्रेगनेंसी दिखाने के लिए आर्टिफिशियल बेबी बंप लगाकर काफी दिनों से ऑफिस जा रही थी। इतना ही नहीं वह बेबी बंप लगाकर दफ्तर में इस तरह घूमती थी मानो वह धोखा नहीं कोई सच है। हालांकि महिला सबको धोखा देने में कामयाब भी रही थीं। लेकिन एक दिन उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई। ऑफिस में घूमने के दौरान एक व्यक्ति ने उसके नकली पेट को थोड़ा ढिला होते देखा और नीचे की तरफ लटकते देखा।

America News
America News

उसे तब शक हुआ कि अचानक ऐसे महिला का पेट कुछ ज्यादा ही नीचे की तरफ क्यों आ रहा है। जब गौर किया तो साफ हो गया कि महिला ने अपनी नौकरी और सहकर्मियों के साथ कितना बड़ा धोखा प्लान किया था। जिसके बाद महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। अब धोखाधड़ी से नाराज़ होकर विभाग ने महिला के खिलाफ जांच बैठा दी है, इतना ही नहीं महिला को सिर्फ नौकरी से ही नहीं बेदखल किया गया, बल्कि उसके ऊपर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज करवाया गया है। बता दें कि यह घटना मार्च 2021 की है, जो अब धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद सुर्खियों में सामने आई है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here