Weather Update: दिल्ली में गर्मी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली और एनसीआर में आज दिनभर तेज धुप रहने की सम्भावना बानी हुई है। इसके साथ ही गरम हवाएं परेशांन कर सकती हैं।

आईएमडी की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं नजर आने वाला है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

mausam 2
weather update

Weather Update: उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

हिमालयी राज्यों के अलावा केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कारिकल में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है ।कर्नाटक के दक्षिण और तटीय इलाकों में हल्की बारिश होगी जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 और 21 मार्च को बारिश के आसार हैं।

चक्रवाती तूफान असनी आने की सम्भावना

 मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव  का जो क्षेत्र बना है उसके चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है जोकि  आज  उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की तरफ बढ़ेगा, यदि यह चक्रवात तूफान का रूप ले लेता है तो इसका नाम असनी (Asani) होगा।  मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जो अंडमान एवं निकोबार में तबाही मचा सकता है। 

उत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तर भारत में मौसम रहेगा शुष्क उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क नजर आ रहा है।  प्रदेश में पारा चढ़ने और तेज धूप निकलने से गर्मी भी बढ़ने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह तक गर्मी में और तेजी आएगी, वहीं तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। दिल्ली -एनसीआर में भी कमोबेश यही हाल रहेगा।

बिहार में पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा

बिहार की बात करें तो यहां उच्चतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सूरज की तपिश और भी तेज हो गई है।  ऐसे में  तापमान के और बढ़ने की आशंका है, माना जा रहा है कि इस साल की गर्मी पिछले कई रिकार्ड तोड़ने वाली है।

शहर और उनका तापमान

दिल्ली            35

मुंबई              32

कोलकाता        33

चेन्नै              34

पुणे            32

अहमदाबाद   35

हैदराबाद       34

(नोट: यहाँ अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here