Horoscope and Panchang: मेष राशि वालों का दिन रहेगा मिश्रित फलदायक

0
425
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:आज 22 मार्च 2022, चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी, विक्रम संवत 2079, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), फाल्गुन पंचमी तिथि 04:22 AM तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र विशाखा 08:14 PM तक उपरांत अनुराधा । हर्षण योग 01:09 PM तक, उसके बाद वज्र योग। करण कौलव 05:23 PM तक, बाद तैतिल 04:22 AM तक, बाद गर।

राहु काल 03:34 PM से 05:04 PM तक है । 02:33 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जिन जातकों का आज  जन्मदिन है। उनके लिए ये साल कुछ बदलाव भरा होगा। मनवांछित नौकरी मिलने के योग बन रहे है । इस वर्ष विवाह होने की भी उम्मीद है।

rashi new 1

जानिए अपना Horoscope

मेष : इस राशि के जातकों का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े बड़े सौदे हो सकते हैं।

वृष : लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना चाहिये।रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे।

मिथुन:ज्यादा चिन्ता करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है। आज कवि, मीडिया और साहित्य से जुड़े लोगों को विचारों में अस्पष्टता के कारण परेशानी महसूस होगी।आज जल्दबाजी में किसी भी निर्णय लेने से बचना होगा।

कर्क :कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें।आपको परिवार में अक्समात किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा।

सिंह : जीवनसाथी को खुश करने के लिये उपहार दे सकते हैं। धन-सम्पत्ति के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे।  बड़ों से बात करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें अन्यथा रिश्ते ख़राब हो सकते है।

rashi 5 march new

कन्या : भौतिक भोग-विलासों का भरपूर आनन्द लेंगे। अपने कार्यों के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला:आज ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर जोरदार बहस होने की सम्भावना है।  अपनी जुबान पर नियंत्रण रखा सीखें।  मर्यादाओं को न भूलें।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज कहीं से धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना बानी हुई है।अपने लक्ष्यों से थोड़े भ्रमित हो सकते हैं।यदि आप नया वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

धनु : ऑफिस में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। रीसर्च सम्बन्धी कार्यों में आप रुचि लेंगे।आप अपने जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मकर : जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को आप काफी गम्भीरता से लेंगे। आज घर पर कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुम्भ : लम्बी दूरी की यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे कुछ सवाल-जवाब कर सकते हैं।आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी खास मामले में गुस्सा करके उसे बिगाड़ सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए शिव स्तोत्र का पाठ करें।

lord shiv
Lord Shiv Ji

मीन : कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन संतान की कुछ समस्याओं को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है,व्यापार में शॉर्टकट के चक्कर में नुकसान हो सकता है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here