Weather Update: Delhi-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, पहाड़ों में बारिश की आशंका

Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की। देश के उत्‍तरी भाग जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर कई जगहों पर बारिश हो रही है।

0
130
weather update top news of the day
weather update top news of the day

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 10 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी आज बारिश के आसार नहीं हैं। मध्य प्रदेश में आज बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की संभावना

weather Update
weather Update

पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है। वहीं केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ों पर कई जगहों पर बारिश की आशंका

देश के उत्‍तरी भाग जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर कई जगहों पर बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से मंगलवार को प्रशासन को चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी।

मुश्किल होते हालात के बीच हजारों तीर्थयात्रियों को एहतियातन केदारनाथ और यमुनोत्री के मार्गों में बीच में ही सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया। यमुनोत्री जा रहे तीर्थयात्रियों को जानकीचट्टी में रोक लिया गया। बद्रीनाथ के आसपास के पहाड़ों पर भी बर्फ गिर रही है।

यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली3724
नोएडा36  26
फरीदाबाद35   25
मुंबई32  28
कोलकाता3627
चेन्‍नई32    30
लखनऊ29  27

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here