Republic Day 2022 की परेड में 75 Aircraft भरेंगे उड़ान, Rafale और Jaguar भी होंगे शामिल

0
394
Rafale
Rafale

Republic Day 2022: देश की आजादी के 75वें साल का उत्सव मनाने के लिए केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है और इसी के चलते आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह पर 75 Aircraft राजपथ पर उतारे जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर 75 विमान का ”Grandest Flypast” जो होगा उसमें 5 Rafale भी होंगे। बता दें कि भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था जिसके बाद से हर साल यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Republic Day 2022: एयर फोर्स के पीआरओ ने दी जानकारी

सोमवार को इस Flypast की जानकारी देते हुए एयर फोर्स के पीआरओ विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा, ” गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर इस बार अब तक का सबसे शानदार फ्लाईपास्ट होगा। जिसमें भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के विमानों सहित 75 विमान शामिल होंगे। यह आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत हो रहा है। पांच राफेल राजपथ के ऊपर से उड़ान भरेंगे और 7 Jaguar लड़ाकू विमान भी ’75’ के आकार में उड़ान भरेंगे और जो आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे।”

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजपथ पर होने वाली परेड मुख्‍य आकर्षण का केंद्र होती है और इस साल कजाकिस्तान (Kazakhstan), किर्गिस्तान (Kyrgyzstan), तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan), उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) और तजाकिस्तान (Tajikistan) का कॉन्टिनेंट दिल्ली के राजपथ में होने वाली परेड में शामिल होने के लिए आ गया है।

Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए उचित प्रबंध किए गए

11

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी थी कि गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल के चलते राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन में 17,18, 20 और 21 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा और आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।

delhi police

इसको लेकर दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया, ”17-21 जनवरी से Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए यातायात के उचित प्रबंध किए गए हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस प्रतिबद्ध है। Delhi Police आपसे Traffic Advisory और नए अपडेट का पालन करने का आग्रह करती है।”

बता दें कि दिल्ली के गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड देश की सबसे लंबी और महत्वपूर्ण परेड है। यह परेड हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ में होती है। स्वतंत्रता दिवस पर यह आकर्षण का केंद्र होती है। राजपथ में होने वाली है यह परेड 3 दिन तक चलती है और पहली बार इसका आयोजन 1950 में हुआ था।

Republic Day 2022
Republic Day (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here