Harak Singh Rawat की कांग्रेस में एंट्री पर Suspense, हरीश रावत ने कहा- Congress पार्टी भगवान की तरह है…

0
319
Harish Rawat
Harish Rawat

Harak Singh Rawat की कांग्रेस में एंट्री पर Suspense बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से जब हरक सिंह रावत को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान की तरह है और भगवान के बहुत सारे भक्त होते हैं। यह जरूरी नहीं कि सभी भक्त अच्छे हों। अब यह भगवान और भक्त पर निर्भर करता है कि भक्त भगवान को कैसे खुश करता है और भगवान किन भक्तों को स्वीकार करता है।

हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को बताया था अपना बड़ा भाई

कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर पूर्व भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने मंगलवार को कहा था कि मेरी आज सुबह बातचीत हुई है वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा। वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं। कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है। 2016 में परिस्थितियां अलग थीं।

Harak Singh Rawat को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था

harak singh rawat
harak singh rawat

Harak Singh Rawat को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें कैबिनेट से भी बाहर कर दिया था। जिसके बाद इस बात की चर्चा थी कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here