GATE 2022 Answer Key: जल्द खुलेगी आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो, 25 फरवरी तक कर सकेंगे चैलेंज

0
394
GATE 2022 Answer Key
GATE 2022 Answer Key

GATE 2022 Answer Key: Graduate Aptitude Test In Engineering (GATE) 2022 की Provisional Answer Key जारी कर दी गई है। इस Provisional Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 25 फरवरी तक प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन छात्रों ने GATE 2022 की परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति दर्ज करते समय शुल्क का भुगतान भी करना होगा। 

IIT e1645530345293

GATE 2022 Answer Key पर कैसे दर्ज कराएं आपत्ति

चरण 1. सबसे पहले परीक्षार्थी GOAPS की आधिकारिक वेबसाइट appsgate.iitb.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर “Objection” वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब अपना Login Credentials दर्ज कर के Login करें।
चरण 4. इसके बाद “Contest Answer Key” पर क्लिक करें।
चरण 5. जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसके चुने और प्रत्येक चयनित प्रश्न के लिए 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करें।
चरण 6. अपने आपत्ति वाले प्रश्न के साथ एक Justification Letter (Maximum 500 Words) भी लगाएं।
चरण 7. अंत में सभी दस्तावेजों को अपलोड करें जिसमें आपके आपत्ति वाले प्रश्न से संबंधित सही उत्तर हो।

result

GATE 2022 Answer Key: करना होगा शुल्क का भुगतान

GATE 2022 Answer Key: GATE 2022 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद GATE 2022 Final Answer Key जारी की जाएगी। Final Answer Key के आधार पर GATE Final Result की घोषणा की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किया जाएगा।उम्मीदवार 21 मार्च से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IIT Kharagpur GATE 2022

GATE 2022 के Syllabus में जुड़े 2 नए विषय

इस साल गेट 2022 के Syllabus में दो नए विषय जोड़े गए हैं। इसमें Architecture and Marine Engineering और Geomatics Engineering को जोड़ा गया है। इसके अलावा Aerospace Engineering, Mathematics, Statistics, Life Sciences, Electrical Engineering समेत और भी कई विषय शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here