Bulli Bai App मामले में गिरफ्तारी के बाद Imran Pratapgarhi बोले- नफ़रत की सियासत ने कितना ज़हर भर दिया

0
503
Imran Pratapgarhi, Bulli Bai App
Imran Pratapgarhi

Bulli Bai App:बुली बाई एप्प मामला इनदिनों सुर्खियों में है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने इस कांड की मास्टरमाइंड लड़की को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। अब इसी मामले में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि “बुल्ली बाई एप्प के ज़रिये मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाने वाला अपराधी। नफ़रत की सियासत ने कितना ज़हर भर दिया इन युवाओं के दिल में।”

इससे पहले भी 4 जनवरी को कांग्रेस नेता प्रतापगढ़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि “जब कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बनवाई तो असदुद्दीन ओवैसी ने अपने हर भाषण में इस बात के लिये कांग्रेस को कोसा,आज मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी पर दिल्ली पुलिस चुप है लेकिन Mumbai Police ने आरोपी को धर दबोचा। सोचिये अगर वहां कांग्रेस ने सरकार ना बनवाई होती तो?”

Bulli Bai App: Shweta Singh है इस केस की मास्टमाइंड

Shweta Singh को उत्तराखंड के रुद्रपुर उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया है। Bulli Bai App case में उसकी गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि उत्तराखंड से गिरफ्तार श्वेता सिंह ही पूरे केस की मास्टमाइंड है। इसके अलावा इस मामले में पुलिस ने कुमार विशाल झा को भी गिरफ्तार किया है। विशाल झा और श्वेता सिंह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया कि उत्‍तराखंड से एक और आरोपी मयंक रावत को भी गिरफ्तार किया गया है।

Bulli Bai App
Bulli Bai App

बता दें कि बुधवार को भी इसी मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुली बाई एप्प मामला सामने आने के बाद से मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए बुधवार 5 जनवरी को एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब तक मास्टरमाइंड लड़की के साथ-साथ एक इंजीनियर को भी गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि पुलिस की पूछताछ के बाद नए नामों का खुलासा हो रहा है और केस से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आ रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने बेंगलुरू से विशाल कुमार (21 साल) को इस मामले में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक बिहार का रहने वाला है और इंजीनियर है। इसके बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मामले की मुख्य आरोपी श्वेता सिंह (18 साल) को उत्तराखंड के रुद्रपुर से हिरासत में लिया था।

Bulli Bai App

Bulli Bai App क्या है?

गौरतलब है कि ‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचीन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।

अब मामला सामने आने के बाद बुली बाई एप्प के ट्विटर हैंडल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि इसके बायो में लिखा था, ‘बुली बाई खालसा सिख फोर्स (KSF) द्वारा संचालित ओपन-सोर्स एप्प है। बता दें कि इस हाल की घटना में कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here