UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी से सवाल, ‘कितना कालाधन विदेश से वापस आया?’

0
309
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP Election 2022: अगले साल Uttar Pradesh में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उसी के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने अब नोटबंदी (Demonetisation) के मुद्दे पर BJP पर हमला बोला है। अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”याद कीजिए नोटबंदी हुई थी और भाजपा ने कहा था कि भष्टाचार ख़त्म हो जाएगा, कालाधन आएगा। नोटबंदी को कितने साल हो गए क्या भष्टाचार ख़त्म हो गया? कितना कालाधन विदेश से वापस आया है?”

मुख्यमंत्री को लैपटॉप चलाना नहीं आता: अखिलेश यादव

अम्बेडकरनगर में रैली के संबोधन के दौरान SP प्रमुख ने राज्‍य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कह‍ा, ”आपका मुख्यमंत्री ऐसा न हो जो लैपटॉप चलाना नहीं जानता हों। लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने ने लैपटॉप नहीं बांटे। कौन मानेगा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चला लेते हैं? लैपटॉप लेकर आओ, बुलडोजर लेकर मत आओ।”

बता दे कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ एक दूसरे पर वार-पलटवार करते रहते हैं। शनिवार को इटावा में लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बिना नाम लिए अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया था।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के पूर्व मंत्री का सीएम पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री जी झूठ बोलने में नम्बर 1 हैं

UP Election 2022: Yogi Adityanath लड़ सकते हैं चुनाव, बोले- पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here